अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बच्ची को मारी टक्कर, रिम्स रेफर
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बच्ची को मारी टक्कर, रिम्स रेफर संवाद सूत्र, चतरा : पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के नूनगांव के समीप सोमवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रही बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। बच्ची की पहचान पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के नूनगांव निवासी अजय भुईयां की आठ वर्षीय पुत्री करीना कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बच्ची घर के समीप खेल रही थी। उसी दरम्यान तेज गति से आ रही ट्रैक्टर से यह घटना हुई।
चतरा : पत्थलगडा थाना क्षेत्र के नूनगांव के समीप सोमवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रही बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। बच्ची की पहचान पत्थलगडा थाना क्षेत्र के नूनगांव निवासी अजय भुईयां की आठ वर्षीय पुत्री करीना कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बच्ची घर के समीप खेल रही थी। उसी दरम्यान तेज गति से आ रही ट्रैक्टर से यह घटना हुई।