Move to Jagran APP

बुजुर्ग दरकिनार, कांग्रेस में बढ़ी तकरार

की ऐसी दशा होगी तो भला कोई नया व्यक्ति पार्टी में कैसे जुड़ना चाहेगा। पूरी वस्तुस्थिति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत करा दिया जाएगा। चुनाव सर पर है। ऐसे में इस प्रकार का कदम पार्टी के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है। बहरहाल इस बैठक में हंटरगंज प्रखंड कांग्रेस में अंतर्विरोध का बीज बो दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 07:30 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 07:30 PM (IST)
बुजुर्ग दरकिनार, कांग्रेस में बढ़ी तकरार
बुजुर्ग दरकिनार, कांग्रेस में बढ़ी तकरार

हंटरगंज : जिला कांग्रेस अध्यक्ष इमदाद अंसारी की निगरानी में रविवार को एक बैठक आहूत की गई। एक नवप्रवेशी कांग्रेसी के घर पर हुई इस बैठक में पुराने और बुजुर्ग कांग्रेसियों को नजरअंदाज कर दिया गया। इससे पार्टी में तकरार बढ़ गई। पुराने कांग्रेसियों ने इस अनदेखी को अपना अपमान बताया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमदाद हुसैन ने कहा कि यह बैठक युवाओं में जोश भरने के लिए है। बुजुर्ग हमारे गार्जियन है। उन्हें दरकिनार करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। मैं उनका आशीर्वाद लेता रहूंगा। जहां तक प्रखंड अध्यक्ष मनोज ¨सह का सवाल है तो उन्हें पद मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह पर नया अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है। मनोज को जिला कमेटी में शामिल किया जाएगा। इस संदर्भ में प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह ने कहा कि मुझे पद मुक्त किए जाने की अब तक कोई सूचना नहीं दी गई है। जब तक पद मुक्त किए जाने की सूचना नहीं मिलती है हम अपने पद पर बरकरार हैं। सवाल पद का नही,बैठक में अनदेखी का है। पार्टी में सर्वसम्मति बरकरार रहनी चाहिए। मगर जिला अध्यक्ष का यह कदम पार्टी में फूट डालने वाला है। आश्चर्य तो यह है कि बिना प्रखंड अध्यक्ष को सूचित किए ही पार्टी की बैठक बुला ली गई। इससे पार्टी में मतभेद गहरायेगा और हमारी एकता कमजोर होगी। पूर्व प्रखंड प्रमुख और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल कुमार केसरी ने कहा कि परंपरा के मुताबिक सभी कांग्रेसियों को सूचित कर तथा उनकी राय जानकर ही बैठक बुलाई जानी चाहिए थी। पहले बिना पुराने कांग्रेसियों को विश्वास में लिए कोई बैठक नहीं होती थी। इस बैठक से पुराने कांग्रेसियों को दरकिनार कर उन्हें अपमानित महसूस करने पर विवश किया गया है।इससे पार्टी को नुकसान होगा। जब पुराने कांग्रेसियों की ऐसी दशा होगी तो भला कोई नया व्यक्ति पार्टी में कैसे जुड़ना चाहेगा। पूरी वस्तुस्थिति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत करा दिया जाएगा। चुनाव सर पर है। ऐसे में इस प्रकार का कदम पार्टी के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है। बहरहाल इस बैठक में हंटरगंज प्रखंड कांग्रेस में अंतर्विरोध का बीज बो दिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.