धनकुट्टी मशीन ने दिया ग्रामीण युवकों को रोजगार
धनकुट्टी मशीन ने दिया ग्रामीण युवकों को रोजगार इन दिनों खेत खलिहान आबाद हैं। सर्वत्र धान की कटाई और मिसाई का काम प्रगति पर है। मवेशियों के चारा के लिए पुआलों से कुट्टी काटने का कार्य भी जोर शोर से किया जा रहा है। उप सभी कार्यों में धनकुट्टी मशीन का सहारा लिया जा रहा है।
सिमरिया : इन दिनों खेत खलिहान आबाद हैं। सर्वत्र धान की कटाई और मिसाई का काम प्रगति पर है। मवेशियों के चारा के लिए पुआलों से कुट्टी काटने का कार्य भी जोर शोर से किया जा रहा है। उप सभी कार्यों में धनकुट्टी मशीन का सहारा लिया जा रहा है। यह मशीन घंटों का काम मिनटों में लिपटा रहा है। यह मशीन ग्रामीण बेरोजगार युवकों को बेहतर रोजगार प्रदान कर रहा है। मशीन से कार्य कराने का दर प्रति घंटे 14 सौ रुपए है जो उन्हें अच्छी आमदनी दे रही है। इस व्यवसाय की लागत भी कम है ट्रैक्टर को छोड़ दें तो इस मशीन की कीमत एक लाख रुपए है। कृषि विभाग उक्त मशीन को अनुदान पर भी दे रही है सो ग्रामीण युवक कृषि यंत्रों के सहारे अच्छी आमदनी भी कर रहे हैं और किसानों के कार्य को आसान भी कर रहे हैं। युवक विजय कुमार ने बताया कि आजकल किसान कृषि कार्य वैज्ञानिक ढंग से कर रहे हैं जिसमें कृषि यंत्रों का भी उपयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं। इन कृषि यंत्रों के उपयोग से समय और ऊर्जा दोनों की बचत होती है। धान और गेहूं की फसल के लिए तो यह कृषि यंत्र वरदान साबित हुए हैं। इन फसलों के लगभग सभी कार्य मशीनों के उपयोग से हो रहे हैं। आजकल प्रत्येक गांव में कृषि यंत्र मौजूद हैं और किसान इसका उपयोग कर रहे हैं। यह कृषि यंत्र ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार का भी सृजन किया है।