सीता हरण का ²श्य देख भाव विभोर हुए दर्शक
सीता हरण का ²श्य देख भाव विभोर हुए दर्शक फोटो संवाद सूत्र,गिद्धौर: प्रखंड मुख्यालय के ठाकुरबाड़ी में श्री रामायण प्रचारक मंडली उत्तर प्रदेश द्वारा नौ दिवसीय रामलीला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रामलीला देखने को लेकर दर्शकों की अपार भीड़ लग रही है। रामलीला में सोमवार की रात्रि शूर्पणखा नाक छेदन के साथ साथ सीता हरण व राम विलाप का ²श्य देखकर दर्शक भाव विभोर हो गये। कलाकारों द्वारा बखूबी रामलीला प्रस्तुत किया जा रहा है। बीच बीच में राम भजन व विभिन्न धार्मिक पर आधारित भजन प्रस्तुत किया जा रहा है। जिससे दर्शक झूमने पर मजबूर हो रहे हैं। रामलीला मंडली के संचालक लोक नाथ मिश्रा व मैनेजर राजेंद्र कुमार शांडिल्य ने बताया कि रामलीला 23 नवंबर तक संचालित होगा। रामलीला के अंत में रावण वध, भरत मिलाप व श्रीराम भगवान का राजा अभिषेक का ²श्य दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में दर्शकों को भाग लेने की अपील किया है।
गिद्धौर: प्रखंड मुख्यालय के ठाकुरबाड़ी में श्री रामायण प्रचारक मंडली उत्तर प्रदेश द्वारा नौ दिवसीय रामलीला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रामलीला देखने को लेकर दर्शकों की अपार भीड़ लग रही है। रामलीला में सोमवार की रात्रि शूर्पणखा नाक छेदन के साथ साथ सीता हरण व राम विलाप का ²श्य देखकर दर्शक भाव विभोर हो गये। कलाकारों द्वारा बखूबी रामलीला प्रस्तुत किया जा रहा है। बीच बीच में राम भजन व विभिन्न धार्मिक पर आधारित भजन प्रस्तुत किया जा रहा है। जिससे दर्शक झूमने पर मजबूर हो रहे हैं। रामलीला मंडली के संचालक लोक नाथ मिश्रा व मैनेजर राजेंद्र कुमार शांडिल्य ने बताया कि रामलीला 23 नवंबर तक संचालित होगा। रामलीला के अंत में रावण वध, भरत मिलाप व श्रीराम भगवान का राजा अभिषेक का ²श्य दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में दर्शकों को भाग लेने की अपील किया है।