Move to Jagran APP

सिमरिया से मनोज होंगे आजसू का चेहरा : सुदेश महतो

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात अपने संबोधन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मनोज चंद्रा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें मझधार में छोड़ दिया था। ऐसा इस बार भी नहीं हो इसकी गारंटी उन्हें तथा उनके समर्थकों को चाहिए। अपनी भावना से आजसू सुप्रीमो को अवगत कराते हुए मनोज ने कहा कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी का संगठन काफी प्रयास के बाद खड़ा किया गया है। पार्टी के संगठन को फिर से ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 06:11 PM (IST)
सिमरिया से मनोज होंगे आजसू का चेहरा : सुदेश महतो
सिमरिया से मनोज होंगे आजसू का चेहरा : सुदेश महतो

इटखोरी : आनेवाले विधानसभा चुनाव में सिमरिया से आजसू पार्टी का चेहरा मनोज चंद्रा होंगे। पिछली बार बड़े राजनीतिक फैसले के तहत पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनदेखी करना बड़ी भूल थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आजसू दम ठोक कर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी। यह बात रविवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आजसू पार्टी में मनोज चंदा के शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार कोई ¨कतु-परंतु नहीं होगा। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए आजसू सिमरिया से मनोज चंद्रा को लड़ाएगी। और इस भरोसे से लड़ाएगी कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। झारखंड के वर्तमान हालात पर चर्चा करते हुए आजसू सुप्रीमो ने कहा कि राज्य में गांव के हालात अभी तक नहीं बदले हैं। हर गांव समस्याओं से जूझ रहा है। सरकार सिर्फ सचिवालय में बैठककर राज्य के विकास की बड़ी बड़ी बात कर रही है। इससे झारखंड का भला होनेवाला नहीं है। झारखंड को विकसित अगर करना है तो गांव को केंद्र में रखकर विकास की योजनाएं निर्धारित करनी पड़ेगी। जब गांव विकसित होंगे तभी झारखंड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ पाएगा। अपने संबोधन के दौरान सुदेश महतो ने ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि गांव के गली मोहल्ले के विकास को ध्यान में रखकर उनकी पहल पर राज्य में लंबे अरसे के बाद पंचायतों का चुनाव हुआ था। लेकिन जिस अवधारणा के साथ ग्राम पंचायतों का गठन किया गया, वह आज पूरा होता नहीं दिख रहा है। गांव के लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि का जुड़ाव जनता के साथ नहीं है। आजसू सुप्रीमो ने राज्य स्थापना दिवस के दिन पारा शिक्षकों पर हुए हमले की ¨नदा करते हुए कहा कि सरकार को गंभीरता पूर्वक पारा शिक्षकों की मांग को पूरा करना चाहिए। क्योंकि आज राज्य में शिक्षा की बुनियाद की बागडोर पूरी तरह पारा शिक्षकों के हाथ में है। इससे पूर्व मनोज चंद्रा ने सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से आए हुए अपने समर्थकों के साथ विधिवत आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ता मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद, पार्टी के वरिष्ठ नेता रोशन लाल चौधरी, जिला अध्यक्ष पारस ¨सह, अवध कुमार ¨सह, छात्र संघ के प्रदेश सचिव संदीप सिन्हा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष संजय मेहता, र¨वद्र दांगी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

:::::::::::::::::::::::::::

पार्टी के संगठन को फिर से ऊंचाइयों पर ले जाने का हो रहा है प्रयास : मनोज

आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात अपने संबोधन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मनोज चंद्रा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें मझधार में छोड़ दिया था। ऐसा इस बार भी नहीं हो इसकी गारंटी उन्हें तथा उनके समर्थकों को चाहिए। अपनी भावना से आजसू सुप्रीमो को अवगत कराते हुए मनोज ने कहा कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी का संगठन काफी प्रयास के बाद खड़ा किया गया है। पार्टी के संगठन को फिर से ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास हो रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हें अगर अपना प्रत्याशी बनाएगी तो कार्यकर्ता तथा जनता के आशीर्वाद से सिमरिया में आजसू का विजय पताका लहराएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.