झामुमो नेत्री के अपहृत पति व पुत्र बरामद
झामुमो नेत्री के अपहृत पति व पुत्र को पुलिस ने किया बरामद चतरा : झामुमो नेत्री संगीता पाठक के अपहृत पति विनोद पाठक और पुत्र विवेक कुमार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। विवेक को पुलिस ने गिद्धौर के गांगपुर गांव से सटे खेत से बरामद किया है। जबकि बिनोद को गांगपुर जंगल से घायल अवस्था मे बरामद किया। घायल विनोद का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामअवध ¨सह ने बताया कि अपहर्ताओं द्वारा अपहरण के बाद विनोद पाठक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दी गई है। मारपीट की घटना में विनोद के सिर में गहरी चोंटे आई है। उन्होंने बताया कि अपहृत विनोद और विवेक के फर्द बयान के आधार पर गांव के ही व्यवसाई परमेश्वर साव, उसके भाई त्रिलोकी साव, पुत्र राजू साव, प्रकाश साव व प्रणेश साव समेत पांच लोगों को अभियुक्त बनाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
चतरा : झामुमो नेत्री संगीता पाठक के अपहृत पति विनोद पाठक और पुत्र विवेक कुमार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। विवेक को पुलिस ने गिद्धौर के गांगपुर गांव से बरामद किया है। जबकि बिनोद को गांगपुर जंगल से घायल अवस्था मे बरामद किया। घायल विनोद का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामअवध ¨सह ने बताया कि अपहर्ताओं द्वारा अपहरण के बाद विनोद पाठक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट की घटना में विनोद के सिर में गहरी चोटें आई है। उन्होंने बताया कि अपहृत विनोद और विवेक के फर्द बयान के आधार पर गांव के ही व्यवसायी परमेश्वर साव, उसके भाई त्रिलोकी साव, पुत्र राजू साव, प्रकाश साव व प्रणेश साव समेत पांच लोगों को अभियुक्त बनाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।