कौलेश्वरी तलहटी में मारपीट, छह व्यक्ति घायल
हंटरगंज: कौलेश्वरी पर्यटन स्थल स्थित तलहटी में शुक्रवार को स्थानीय और बिहार के चंडीस्थान से आ
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 08:05 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 08:05 PM (IST)
हंटरगंज: कौलेश्वरी पर्यटन स्थल स्थित तलहटी में शुक्रवार को स्थानीय और बिहार के चंडीस्थान से आए श्रद्धालुओं के बीच मामूली बात को लेकर झड़प हो गई। यह घटना शाम 5 बजे की है। दोनों तरफ से छह व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली है। कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति के सचिव स अंचल अधिकारी राम सुमन प्रसाद में यह जानकारी दी की कौलेश्वरी तलहटी मारपीट हुई है। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज लाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झगड़ा का कारण क्या था और किस बात को लेकर मारपीट हुई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें