प्राधिकार ने चलाया डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम
प्राधिकार ने चलाया डोर टु डोर जागरुकता कार्यक्रम । संवाद सूत्र,प्रतापपुर: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा ने आप के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगो मे जागरुकता अभियान चलाया।यह कार्यक्रम प्रखंड के सिदकी,कोशियारा एवं बभने गांवों मे चलाया गया जहां कार्यकर्ताओं ने डोर टु डोर जाकर लोगों को कानून एवं सरकार के द्वारा.चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया।ग्रामीणो को विधिक सेवा,असंगठित मजदूरों के लिये चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं,नशा उन्मूलन ,बाल विवाह,बाल मजदूरी ,पोस्ते की खेती से होने वाली हानियां सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे मे बताया गया।मौके पर सिदकी मुखिया सरिता देवी,पीएलवी गो¨वद ठाकुर,नरेश प्रजापति सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे ।
प्रतापपुर : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा ने आप के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों में जागरुकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम प्रखंड के सिदकी, कोशियारा एवं बभने गांव मे चलाया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों को कानून एवं सरकार के द्वारा चलाई जानेवाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया। ग्रामीणों को विधिक सेवा, असंगठित मजदूरों के लिये चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं, नशा उन्मूलन, बाल विवाह, बाल मजदूरी, पोस्ते की खेती से होने वाली हानियां सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे मे बताया गया। मौके पर सिदकी मुखिया सरिता देवी, पीएलवी गो¨वद ठाकुर, नरेश प्रजापति सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।