छठ महापर्व की तैयारी में जुटे व्रती
छठ महापर्व की तैयारी में जुटे वर्ती गिद्धौर: प्रकाशोत्सव दीपावली के संपन्न होने के साथ ही नेक निष्ठा का महान पर्व छठ की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी। छठ महापर्व को लेकर छठ वर्तियो द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। जबकि छठ करने वाले घरों में सुबह व शाम छठ गीत गुंजन होने लगा है। वही छठ महापर्व को लेकर वर्तियो द्वारा सुप व दौउरी सहित अन्य सामान की खरीदारी जोरों से की जा रही है।वर्तियो ने कहा कि सुप व दौउरी सहित अन्य सामान महंगे हुए हैं। पर महान पर्व के आगे महंगाई भी नतमस्तक हो गई है। छठ गीत के गुंजमान होने से संपूर्ण वातावरण भक्ति में सराबोर हो गया है। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ने वाले छठ घाटों की साफ-सफाई अभी शुरू नहीं किया गया है। वैसे में वर्तियो की ¨चता बड़ गया है।
गिद्धौर : प्रकाशोत्सव दीपावली के संपन्न होने के साथ ही नेम व निष्ठा का महान पर्व छठ की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी। छठ महापर्व को लेकर छठ व्रतियों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। जबकि छठ करनेवाले घरों में सुबह व शाम छठ गीत गुंजन होने लगा है। वहीं छठ महापर्व को लेकर वर्तियो द्वारा सूप व दउरा सहित अन्य सामान की खरीदारी जोरों से की जा रही है। व्रतियों ने कहा कि सूप व दउरा सहित अन्य सामान महंगे हुए हैं, पर महान पर्व छठ के आगे महंगाई भी नतमस्तक हो गई है। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में पड़नेवाले छठ घाटों की साफ-सफाई अभी शुरू नहीं किया गया है। वैसे में व्रतियों की ¨चता बढ़ गई है।