Move to Jagran APP

यम को समर्पित किए गए तेल के दीए

*यम को समर्पित किए गए तेल के दीए* प्रकाश पर्व दीपावली पर सोमवार की रात मृत्यु के देवता भगवान यमराज को तेल के दीए समर्पित किए गए। इस मौके पर गृहणियों ने शाम ढलने के बाद मिट्टी के दीए में तेल भरा। उसे प्रज्वलित किया। फिर भगवान यमराज की आराधन कर उसे घर से दूर स्थापित किया। गृहणी सुनीता, आरती और राधिका ने बताया कि यम दीपावली पर भगवान यमराज को दीप अर्पित करने से यम देवता प्रसन्न होते हैं और रोग शोक, दुख, भय आदि व्याधियों से कुटुंब की रक्षा करते हैं। यम दीपावली के बाद मंगलवार को देवताओं को घी के दिए अर्पित किए जाएंगे और सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। देवताओं के अलावा इस दिन कुलदेवता, ग्राम देवी और पशुधन की भी पूजा अर्चना की जाएगी तथा उन्हें दीपदान किया जाएगा। जिसके पश्चात बुधवार को धन की देवी लक्ष्मी और सिद्धि दाता भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाएगी और अखिल ब्रह्मांड को दीप समर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की जाएगी। जिसके साथ ही संपूर्ण वाताव

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:54 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:54 PM (IST)
यम को समर्पित किए गए तेल के दीए
यम को समर्पित किए गए तेल के दीए

सिमरिया : प्रकाश पर्व दीपावली पर सोमवार की रात मृत्यु के देवता यमराज को तेल के दीए समर्पित किए गए। इस मौके पर गृहणियों ने शाम ढलने के बाद मिट्टी के दीए में तेल भरा। उसे प्रज्वलित किया। फिर भगवान यमराज की अराधना कर उसे घर से दूर स्थापित किया। गृहणी सुनीता, आरती और राधिका ने बताया कि यम दीपावली पर भगवान यमराज को दीप अर्पित करने से यम देवता प्रसन्न होते हैं और रोग शोक, दुख, भय आदि व्याधियों से कुटुंब की रक्षा करते हैं। यम दीपावली के बाद मंगलवार को देवताओं को घी के दिए अर्पित किए जाएंगे और सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। देवताओं के अलावा इस दिन कुलदेवता, ग्राम देवी और पशुधन की भी पूजा-अर्चना की जाएगी तथा उन्हें दीपदान किया जाएगा। जिसके पश्चात बुधवार को धन की देवी लक्ष्मी और सिद्धि दाता भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाएगी और अखिल ब्रह्मांड को दीप समर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की जाएगी। जिसके साथ ही संपूर्ण वातावरण दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा। यम दीपावली के संपन्न होते हीं पर्व का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। सर्वत्र हर्ष उल्लास का माहौल है। आवासों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाए जा रहे हैं। उनमें विद्युत लड़ियां लगाई जा रही हैं। बाजार में सजावटी सामग्री और खाने पीने की वस्तुओं की जमकर बिक्री हो रही है। दीपावली पर स्वच्छता अभियान स्वत: स्फूर्त दृष्टिगोचर हो रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.