सोने व चांदी के सिक्कों की रही खास मांग
धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी फोटो संवाद सूत्र,गिद्धौर : धनतेरस पर सोमवार को बाजार सजे-धजे नजर आए। बाजारों में पूरे दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर महिलाओं ने बर्तनों आदि की खरीददारी की। धनतेरस पर चांदी और सोने के सिक्कों की भी खासी मांग रही। धनतेरस को लेकर लोगों ने सुबह से ही खरीदारी शुरू हो गई थी। धनतेरस के मद्देनजर प्रखंड मुख्यालय के साई होंडा शोरूम, किसान टीवीएस शोरूम
गिद्धौर : धनतेरस पर सोमवार को बाजार सजे-धजे नजर आए। बाजारों में पूरे दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर महिलाओं ने बर्तनों आदि की खरीदारी की। धनतेरस पर चांदी और सोने के सिक्कों की भी खासी मांग रही। धनतेरस को लेकर लोगों ने सुबह से ही खरीदारी शुरू हो गई थी। धनतेरस के मद्देनजर प्रखंड मुख्यालय के साई होंडा शोरूम, किसान टीवीएस शोरूम के साथ साथ वर्तन व जेवरात की दुकानों में काफी चहल-पहल रही। सबसे ज्यादा भीम कुशवाहा बर्तन दुकान में देखे गई। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर खरीददारी करना काफी शुभ होता है। इस दिन लक्ष्मी घर आती है तथा अनाज का भंडार होता है।धनतेरस को देखते हुए बर्तन बाजार में काफी हलचल रही। महिलाएं सबसे ज्यादा स्टील के बर्तन खरीदने में रुचि दिखा रही थी। बर्तन स्टोर चलाने वाले विकास व अनिल आदि का कहना था कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी भीड़ है। लोग खरीदारी के लिए अपने घरों से ज्यादा निकल रहे है। महिलाएं स्टील के बर्तनों की खरीदारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में स्टील के बर्तनों की मांग बढ़ी है। जबकि दर्जनों दो पहिया वाहन की खरीदारी किया गया।