ईमानदारी से किया गया कार्य देश के प्रति सम्मान : डीआइजी
एनटीपीसी उत्तरी कर्णपुरा बृहल ताप विद्युत परिययोजना द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को डीआईजी पंकज कंबोज परियोजना कार्यालय पहुंचे। जहां डीआईजी ने एनटीपीसी के अधिकारियो व कर्मियों के बीच सतर्कता जागरुकता सप्ताह आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डी
टंडवा : एनटीपीसी उत्तरी कर्णपुरा बृहत ताप विद्युत परियोजना द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को डीआइजी पंकज कंबोज परियोजना कार्यालय पहुंचे। जहां डीआइजी ने एनटीपीसी के अधिकारियो व कर्मियों के बीच सतर्कता जागरुकता सप्ताह आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआइजी ने कहा कि भ्रष्टाचार विकास का बाधक है। इसे जड़ से मिटाने के लिए सबों को आगे आने की जरूरत है। तभी भ्रष्टाचार समाप्त होगा। उन्होने कहा कि ईमानदारी से किया गया कार्य हीं देश के प्रति सच्चा सम्मान है। परियोजना के कार्यकारी निदेशक आरके ¨सह कार्यक्रम के दौरान सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम से अवगत कराया। कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी बारियर ने भी संबोधित करते हुए उपस्थित अधिकारियों व लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया। ज्ञात हो कि 29 अक्टूबर से तीन नवंबर तक एनटीपीसी द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम, थाना प्रभारी सुधीर कुमार चौधरी, परियोजना के महाप्रबंधक वीआरवी रेड्डी, प्रभात कुमार, मानव संसाधन के अपर महाप्रबंधक नीरज रॉय समेत एनटीपीसी कर्मी उपस्थित थे।