भव्य पंडाल का किया जा रहा निर्माण
भव्य पंडाल का किया जा रहा निर्माण संवाद सूत्र ,कन्हाचट्टी: प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्हाचट्टी मुख्य बाजार में लक्ष्मी पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार माता रानी आकर्षक पंडाल में विराजमान होंगी। वही पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पंडाल की तैयारी को ले युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में अध्यक्ष मंटू केसरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष लक्ष्मी पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। पंडाल परिसर में मां लक्ष्मी के अलावे भगवान गणेश सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। साथ ही साथ पूरे बाजार आकर्षक चाइनीस लाइटों से सुसज्जित रहेगा। इसके अलावा नन्हे बच्चों द्वारा 3 दिन तक संगीत कार्यक्रम आयोजन कराया जाएगा।
कन्हाचट्टी: प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्हाचट्टी मुख्य बाजार में लक्ष्मी पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार माता रानी आकर्षक पंडाल में विराजमान होंगी। वही पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पंडाल की तैयारी को ले युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में अध्यक्ष मंटू केसरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष लक्ष्मी पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। पंडाल परिसर में मां लक्ष्मी के अलावे भगवान गणेश सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। इसके अलावा नन्हे-नन्हे बच्चों द्वारा तीन दिन तक संगीत कार्यक्रम आयोजन कराया जाएगा।