बजरंग दल ने पांच मवेशियों को किया पुलिस के हवाले, तस्कर फरार
संवाद सूत्र, हंटरगज: प्रखंड के दंतार स्थित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ले जा रहे पांच जानवर को पकडकर वशिष्ठ नगर पुलिस को सौपी है।गौ तस्करी में शामिल तस्कर भगने में सफल हो गया।गौ तस्कर थाना क्षेत्र के राजगुरु जंगल से पकड़ा गया। जब्त जानवर राजगुरु होते हुए कान्हा चट्टी से बरही की ओर जाती थी। थानेदार शिव गोप से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दंतार के राहुल कुमार, अरुण कुमार के लिखित आवेदन पर चार बैल और एक गाय सौपा गया है। प्राथमिकी दर्ज करने किये जाने की बात कही है।
हंटरगज : प्रखंड के दंतार गांव के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तस्करी के लिए लेकर जा रहे पांच मवेशियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं को देखते पशु तस्कर फरार हो गए। पशु तस्कर राजगुरूआ जंगल से होते हुए मवेशियों को लेकर जा रहे थे। जिसमें गाय व बैल शामिल है। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली। कार्यकर्ता तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। इसी बीच जैसे ही तस्करों को उनके आने की भनक लगी। पशुओं को छोड़कर फरार हो गए। थानेदार शिव गोप से पूछे जाने पर बताया कि दंतार के राहुल कुमार एवं अरूण कुमार के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें चार बैल और एक गाय सौंपा है।