आंगनबाड़ी केंद्रों में सड़े अंडों की हो रही आपूर्ति
सरकार द्वारा पोषाहार में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर पैकेट फूड का प्रचलन चलाया गया। बाहरी कंपनी को ठेका दिया गया,ताकि पोषाहार में कोई चूक न रह जाए। लेकिन,बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार आपूर्ति में घोर अनियमितता देखी जा रही है। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में सड़े अंडे
संवाद सूत्र,
गिद्धौर : सरकार द्वारा पोषाहार में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर पैकेट फूड का प्रचलन चलाया गया। बाहरी कंपनी को ठेका दिया गया,ताकि पोषाहार में कोई चूक न रह जाए। लेकिन,बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार आपूर्ति में घोर अनियमितता देखी जा रही है। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में सड़े अंडे की आपूर्ति किया जा रहा है।बताते चलें कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मीनू के अनुसार बच्चों को अंडा देना है।परंतु सड़े हुए अंडे की आपूर्ति की गई है। अंडे में कीड़े भी मिले हैंवही इस बारे में प्रखंड के अधिकारियों को भी यह पता नहीं है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषाहार वितरण किसके जिम्मे है।बताया जाता है किसान पोल्ट्री फार्म तमिलनाडु की कंपनी द्वारा अंडे की आपूर्ति की जा रही है। आपूर्ति किए गए अंडों में अधिकतर सड़े गले अंडे निकाल रहे हैं। वैसे में आंगनबाड़ी के बच्चों को अंडा देने में सेविकाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।