प्रखंडों में होगा कोल्ड रूम का निर्माण : कृषि मंत्री
झारखंड के 46 प्रखंडों में कोल्ड रूम का निर्माण होगा। सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिन प्रखंडों में कोल्ड रूम बनेगा उसमें इटखोरी भी शामिल है। चतरा में कोल्ड स्टोर के निर्माण की स्वीकृति सरकार दे चुकी है। यह जानकारी राज्य के कृषि मंत्री रणधीर ¨सह ने बुधवार को इटखोरी में दी। कृषि मंत्री यहां के प्रसिद्ध मां
इटखोरी : झारखंड के 46 प्रखंडों में कोल्ड रूम का निर्माण होगा। सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिन प्रखंडों में कोल्ड रूम बनेगा उसमें इटखोरी भी शामिल है। चतरा में कोल्ड स्टोर के निर्माण की स्वीकृति सरकार दे चुकी है। यह जानकारी राज्य के कृषि मंत्री रणधीर ¨सह ने बुधवार को इटखोरी में दी। कृषि मंत्री यहां के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। इसी के तहत कोल्ड स्टोर एवं कोल्ड रूम का निर्माण राज्य में व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। कोल्ड स्टोर व कोल्ड रूम का निर्माण होने से किसानों को लाभ मिलेगा। कृषि मंत्री ने इटखोरी में मिल्क प्रोसे¨सग प्लांट की स्थापना की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही इसकी घोषणा कर दी है। इटखोरी के कृषि फार्म में मिल्क प्रोसे¨सग प्लांट की स्थापना का कार्य फिलहाल प्रक्रिया में है। सरकार से मंजूरी मिल जाने के बाद इसका निर्माण भी शुरू हो जाएगा। किसी मंत्री ने बताया कि इस वर्ष राज्य में 14 लाख किसानों ने कृषि बीमा कराया है। कृषि बीमा कराने वाले किसानों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले दो लाख अधिक है। मां भद्रकाली, पंचमुखी हनुमान तथा सहस्त्र शिव¨लग मंदिर में पूजा के पश्चात कृषि मंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल से उनकी आस्था जुड़ी हुई है। जब भी माता का बुलावा आता है वे माता के दरबार में शीश नवाने पहुंच जाते हैं। मंदिर आगमन पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय ¨सह, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य रतन शर्मा, सुरेंद्र ¨सह, सुरेश ¨सह, सुधीर राय, भाजपा के गोपाल ¨सह, निरंजन ¨सह आदि ने कृषि मंत्री का स्वागत किया।