Move to Jagran APP

जनता दरबार में कई मामले निष्पादित

नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड प्रशासन के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन तथा राशन कार्ड बनवाने के आवेदन सबसे ज्यादा दिए गए। जनता दरबार के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों का निष्पादन भी किया गया। जनता दरबार में प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी, जिला परिषद सदस्य दिलीप कुमार साव, प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद, अंचल अधिकारी अनूप कच्छप, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय ¨सह

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 07:01 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 07:01 PM (IST)
जनता दरबार में कई मामले निष्पादित
जनता दरबार में कई मामले निष्पादित

इटखोरी : नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड प्रशासन के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन तथा राशन कार्ड बनवाने के आवेदन सबसे ज्यादा दिए गए। जनता दरबार के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों का निष्पादन भी किया गया। जनता दरबार में प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी, जिला परिषद सदस्य दिलीप कुमार साव, प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद, अंचल अधिकारी अनूप कच्छप, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय ¨सह, थाना प्रभारी अशोक राम, जिला बीस सूत्री समिति की सदस्य ऋषिबाला तथा मुखिया संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद ¨सह विशेष रुप से उपस्थित थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जनता की समस्याओं से अवगत होने के लिए जनता दरबार में सभी विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें क्षेत्र की जनता के द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित करीब दो सौ आवेदन दिए गए। उन्होंने बताया कि कुछ समस्याओं का निष्पादन जनता दरबार में ही तत्काल कर दिया गया। बीडीओ ने बताया कि जनता दरबार में सर्वाधिक आवेदन प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन तथा राशन कार्ड बनवाने के आवेदन लोगों के द्वारा सबसे अधिक दिए गए। लोगों के द्वारा दिए गए आवेदनों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के पास भेजा जाएगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का निष्पादन हो सके इसकी पूरी कोशिश की जाएगी। जनता दरबार में कुछ विभागों की अनुपस्थिति से बीडीओ नाराज दिखे। उन्होंने बताया कि समय पर सूचना दिए जाने के बाद भी शिक्षा, विद्युत तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी जनता दरबार में नहीं पहुंचे। उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस भेजा जाएगा। साथ ही इसकी सूचना उपायुक्त को दी जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने यह भी बताया कि प्रखंड में अब जनता दरबार का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.