अनियंत्रित ऑटो पलटा, चार जख्मी
राजपुर थाना क्षेत्र के सवैयागड्डा मोड़ के समीप मंगलवार को एक टेंपो अनियंत्रित दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा टेंपो चतरा से कान्हाचट्टी की ओर जा रही थी। सवैया गड्डा के समीप नवनिर्मित पुलिया
कान्हाचट्टी : राजपुर थाना क्षेत्र के सवैयागड्डा मोड़ के समीप मंगलवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा ऑटो चतरा से कान्हाचट्टी की ओर जा रही थी। सवैया गड्डा के समीप नवनिर्मित पुलिया पार करने के दौरान फलैंक में भरा हुआ जीएसबी बोल्डर में ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। जिसमें चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।