Move to Jagran APP

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद भागवत यज्ञ शुरु

मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिरजू तिवारी के अलावा समाज सेवी अरुण ¨सह सहित संजय पांडेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। गांव के टटरा स्थित गहरी नदी से यज्ञाचार्य जयदेव पाठक ने मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरवाया। उसके बाद श्रद्धालु भक्ति गाने पर नाचते गाते राजपुर बाजार, कादे, कैंडी नगर, पांडेडीह होते हुए टटरा आदि गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पर पहुंचे। भ्रमण के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राधे कृष्णा, राधे राधे आदि नारों से गुंजायमान हो रहा था और आसपास के संपूर्ण गांव भक्ति में सराबोर थे। यज्ञ मंडप के समीप यज्ञ समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बीच शरबत का वितरण किया गया। यज्ञाचार ने बताया कि श्रीमद् भागवत यज्ञ सात दिनों तक चलेगा। जिसमें वाराणसी से चलकर आए विद्वान उछ्वट के द्वारा संगीतमय एवं झांकी प्रस्तुति के माध्यम से प्रवचन

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:41 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 06:41 PM (IST)
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद भागवत यज्ञ शुरु
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद भागवत यज्ञ शुरु

कान्हाचट्टी: राजपुर पंचायत के अंतर्गत मिश्रीडीह गांव में रविवार को भव्य कलश जलयात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद भागवत यज्ञ का प्रारंभ हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिरजू तिवारी के अलावा समाज सेवी अरुण ¨सह सहित संजय पांडेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। गांव के टटरा स्थित गहरी नदी से यज्ञाचार्य जयदेव पाठक ने मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरवाया। उसके बाद श्रद्धालु भक्ति गाने पर नाचते गाते राजपुर बाजार, कादे, कैंडी नगर, पांडेडीह होते हुए टटरा आदि गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पर पहुंचे। भ्रमण के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राधे कृष्णा, राधे राधे आदि नारों से गुंजायमान हो रहा था और आसपास के संपूर्ण गांव भक्ति में सराबोर थे। यज्ञ मंडप के समीप यज्ञ समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बीच शरबत का वितरण किया गया। यज्ञाचार ने बताया कि श्रीमद् भागवत यज्ञ सात दिनों तक चलेगा। जिसमें वाराणसी से चलकर आए विद्वान उछ्वट के द्वारा संगीतमय एवं झांकी प्रस्तुति के माध्यम से प्रवचन किया जाएगा। यज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सत्यदेव मिश्र, सचिव अविनाश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, प्रबंधक दिलीप मिश्रा, श्रीनिवास मिश्रा, किशोर दांगी आदि निभा रहे हैँ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.