Move to Jagran APP

डीएसपी ने महेशा गांव में बैठक कर सद्भाव बनाए रखने की अपील की

थाना क्षेत्र के महेशा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में उत्पन्न विवाद को फिलहाल शांत करा दिया गया। डीएसपी मुख्यालय वरुण कुमार देवगम, अंचलाधिकरी संतोष कुमार व थाना प्रभारी मो साकीर गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के साथ बैठक की और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया। कहा कि विधि-व्यवस्था में यदि किसी प्रकार का खलल होता

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 06:24 PM (IST)
डीएसपी ने महेशा गांव में बैठक कर सद्भाव बनाए रखने की अपील की
डीएसपी ने महेशा गांव में बैठक कर सद्भाव बनाए रखने की अपील की

मयूरहंड : थाना क्षेत्र के महेशा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में उत्पन्न विवाद को फिलहाल शांत करा दिया गया। डीएसपी मुख्यालय वरुण कुमार देवगम, अंचलाधिकरी संतोष कुमार व थाना प्रभारी मो साकीर गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के साथ बैठक की और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया। कहा कि विधि-व्यवस्था में यदि किसी प्रकार का खलल होता है, तो दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि विश्कर्मा पूजा व मुहर्रम पर्व के बाद इस मामले का स्थायी हल दोनों पक्षों के साथ बैठकर निकाला जाएगा। मनाने का सख्त आदेश दिया। जानकारी के अनुसार गांव की एक भू-खंड पर विवाद चल रहा था। जिस जमीन पर वर्षो से विश्कर्मा पूजा व मोहर्रम मेला लगाया जा आ रहा था। परंतु कुछ ग्रामीणों के द्वारा उसी जमीन पर मंदिर बनाने का प्रयास किया गया। जिसका विरोध दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने किया। जिला प्रशासन ने विवाद स्थल पर धारा 144 लगा दिया गया है। साथ ही शांति पूर्ण तरीके से दोनों पर्व मनाने की बात कही है। बताते चले कि शनिवार को शांति समिति की बैठक समाप्त होने के बाद सभी पदाधिकारियों ने रात्रि में ही विवादित स्थल की जांच कर स्थिति का जायजा लिया था। लेकिन कुछ लोग मामला को हवा देने के प्रयास में जुटे हुए हैं। ऐसे लोगों पर प्रशासन की सख्त नजर है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.