मुहर्रम में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, जुलूस की होगी वीडियोग्राफी
मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर प्रखंड के खडौनी गांव पर प्रशासन विशेष नजर रखेगा। इस गांव में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच तनाव कायम है। जिसकी झलक शांति समिति की बैठक में भी देखने को मिली। पुलिस उपाधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में दोनों गुटों के लोगों को संदेश दिया कि शांतिपूर्वक त्योहार का आयोजन करें। प्रशासन आपके साथ खड़ा रहेगा। अन्यथा त्योहार में हुड़दंग मचाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी होगी।
इटखोरी : अन्य त्योहारों की तरह इस वर्ष मोहर्रम में भी डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। शांति व सौहार्द के लिए मोहर्रम के जुलूस का वीडियोग्राफी किया जाएगा। हर अखाड़े को अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराना पड़ेगा। यह निर्णय रविवार को इटखोरी थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी अनुमंडल दंडाधिकारी हारून रशीद ने जिला प्रशासन के निर्णय से अवगत कराते हुए बताया कि मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण तथा भाईचारगी के साथ मनाने के लिए प्रशासन ने कई नियम बनाए हैं। इन नियमों के तहत डीजे पर गाना बजाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। जो भी अखाड़ा डीजे बजाते हुए पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। इसके अलावा मोहर्रम के सभी अखाड़े को अपने जुलूस की वीडियो ग्राफी करनी पड़ेगी। साथ ही अखाड़े के सक्रिय सदस्यों का नाम प्रशासन को देना पड़ेगा। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अरुण देवगम, इटखोरी कि प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी, जिला परिषद सदस्य दिलीप कुमार साव, प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद, अंचल अधिकारी अनूप कच्छप, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय ¨सह, पुलिस निरीक्षक मार्कंडेय बानरा तथा थाना प्रभारी अशोक राम ने भी सभी समुदाय के लोगों से मोहर्रम का त्योहार शांति पूर्वक मनाने की अपील की। बैठक में कुमार यशवंत नारायण ¨सह, महेंद्र पांडेय, रामवृक्ष ¨सह, डोमन राणा, सतीश ¨सह, विधायक प्रतिनिधि मकसूद आलम, मुखिया मुकेश राम, उमेश साव, कुसुम देवी, सीताराम दांगी, गुलाम रसूल, औरंगजेब आलम, सुनील कुमार दांगी आदि उपस्थित थे। खडौनी पर रहेगी विशेष नजर