महिलाओं ने बिजली व पानी को मांग को ले किया प्रदर्शन
बिजली व पानी की मांग को लेकर पिछले एक पखवारे से आंदोलित महिलाओं ने रविवार को रोषपुर्ण प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। रैली में गुप्ता चौक, शहिद चौक एवं गाडिलोंग की महिलाओं ने भी भाग लिया। महिलाएं रैली की शक्ल में बराज निर्माण स्थल पहुंची व पूर्व से आंदोलित महिलाओं का समर्थन किया। इस दौरान महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए एनटीपीसी के खिलाफ नारेबाजी भी किया। बराज स्थल पर धरना के श
टंडवा : बिजली व पानी की मांग को लेकर पिछले एक पखवारे से आंदोलित महिलाओं ने रविवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। रैली में गुप्ता चौक, शहिद चौक एवं गाड़ीलोंग की महिलाओं ने भी भाग लिया। महिलाएं रैली की शक्ल में बराज निर्माण स्थल पहुंची व पूर्व से आंदोलित महिलाओं का समर्थन किया। इस दौरान महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए एनटीपीसी के खिलाफ नारेबाजी भी किया। बराज स्थल पर धरना पर बैठी महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया। धरना के बाद बराज स्थल से आदोलित महिलाएं रैली की शक्ल में टंडवा सब्जी बाजार पहुंच कर बाजार को बंद करा दिया। महिलाओं ने बताया कि एनटीपीसी निर्माण में लगे लोग रविवार को ही टंडवा बाजार सब्जी खरीदने आते है इसलिए बाजार बंद करा दिया गया। बाजार बंद कराने के बाद महिलाओं ने जुलूस भी निकाला और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि जबतक बिजली व्यवस्था बहाल नही हो जाती बराज निर्माण कार्य बंद रहेगा। महिलाओं के आंदोलन के कारण पिछले एक पखवाड़े से बराज निर्माण का कार्य बंद है। जिससे निर्माण कार्य में लगी सिम्पलेक्स कंपनी को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।