Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री ने कान्हाचट्टी व हंटरगंज के गांवों का दौरा, सुनी समस्याएं

पूर्व कृषि मंत्री सत्यानन्द भोक्ता कान्हाचट्टी व हंटरगंज के दर्जनो गांव का दौरा किया।इस क्रम में ग्रामीणों से भेट कर विभिन्न समस्या से रूबरू हुए।जबकि समस्या का समाधान करने का आश्वाशन दिया।भोक्ता ने पत्रकारों से बताया कि चतरा जिला का विकास काम ठप है। चतरा के लोग दूसरे प्रदेशों में काम करने के लिए पलायन कर रहे हैं। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार रहने के बावजूद भी डीजल ,पेट्रोल, गैस के दा

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 05:44 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 05:44 PM (IST)
पूर्व मंत्री ने कान्हाचट्टी व हंटरगंज के गांवों का दौरा, सुनी समस्याएं
पूर्व मंत्री ने कान्हाचट्टी व हंटरगंज के गांवों का दौरा, सुनी समस्याएं

चतरा: पूर्व कृषि मंत्री सत्यानन्द भोक्ता कान्हाचट्टी व हंटरगंज के दर्जनों गांव का दौरा किया। इस क्रम में ग्रामीणों से भेंट कर विभिन्न समस्या से रूबरू हुए।जबकि समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। भोक्ता ने पत्रकारों से बताया कि चतरा जिला का विकास काम ठप है। चतरा के लोग दूसरे प्रदेशों में काम करने के लिए पलायन कर रहे हैं। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार रहने के बावजूद भी डीजल ,पेट्रोल, गैस के दाम बढ़ाया गया है। महंगाई,भ्रष्टाचार में कोई नियंत्रण नहीं है। यह घोषणाओं की सरकार हैं। अधिकारी पदाधिकारी गरीबों की बात नही सुनते हैं। सांसद ,विधायक मद से चंद बिचौलिए लूटने में लगे हैं। जिला में प्रमुख सड़क सभी जर्जर हो गए हैं। चलने लायक नही है। मां भद्रकाली में संग्रहालय बनाने की बात कही गई थी। मां कौलेश्वरी में रोपवे लगाने की बात कही गई थी। देवी-देवता के साथ भी मजाक हो रहा है। चतरा में मेडिकल कॉलेज,आंख के हॉस्पिटल, स्टील प्लांट, रेलवे लाईन गया-टू चतरा सपना दिखाया गया था। जनता की सपना चकनाचूर हो गया। पांच वर्ष बीतने में पांच महीना बाकी है। देश -विदेश घूमने के लिए जनप्रतिनिधियों को मौका मिलता है। लेकिन जनता की बात सुनने के लिए मौका नहीं मिलता है। 2019 के लोक सभा चुनाव में बाहरी को भगाया जाएगा। भोक्ता खुटी केवल के गोदोबार मुख्य पथ में जितेंद्र ¨सह के ई -टेम्पो शोरूम उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।वही राजपुर के मिसिरडीह में आयोजित श्री मद भागवत कथा सह महायज्ञ पांच दिवसीय जल यात्रा में कलश दे कर शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय सदस्य भोली प्रसाद साहू, संजय पांडेय, श्रीमती मनीषा मिश्रा, बिरजू तिवारी भाजपा नेता , समाजसेवी अरुण ¨सह, मंगल पांडेय, पंडित ¨सह, जितेंद्र ¨सह, बिलेश ¨सह, नागिना ¨सह, शंभु यादव सहित अन्य शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.