57 लाभुकों को कराया गया गृहप्रवेश
चतरा : शुक्रवार को सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभुकों क
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 07:01 PM (IST)
चतरा : शुक्रवार को सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। इस क्रम में 16 पंचायतों के कुल 57 नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश किया गया। गृहप्रवेश सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार की उपस्थित में हुआ। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंथु महतो, जिप सदस्य निशा कुमारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। बीडीओ ने बताया कि गृह प्रवेश का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित था। विधि-विधानपूर्वक लाभुकों का गृह प्रवेश किया गया। इससे पूर्व अधिकारियों द्वारा फीता काटकर नवनिर्मित घर का उद्घाटन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें