दुर्घटनाग्रस्त कार में पकडाया प्रतिबंधित मांस
इटखोरी : इटखोरी-हजारीबाग पथ में पेट्रोल पंप के पास एक दुर्घटनाग्रस्त कार में प्रतिबंधित मांस
इटखोरी : इटखोरी-हजारीबाग पथ में पेट्रोल पंप के पास एक दुर्घटनाग्रस्त कार में प्रतिबंधित मांस पकड़ाया है। इस मामले में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस कार में लेकर जा रहे मोहम्मद असरफ अली नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति बिहार के गया के कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस समेत कार को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार असरफ अपने दो साथियों के साथ गया से कार में प्रतिबंधित मांस लेकर हजारीबाग जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास एक ट्रैक्टर से चकमा खाने के बाद कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार की दुर्घटना को देखकर वहां आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की भीड़ देखकर कार में सवार तीनों लोग भागने लगे। जिसमें से असरफ को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जांच के दौरान कार में आधे दर्जन से अधिक नंबर प्लेट पाए गए हैं। प्रतिबंधित मांस कई बोरी में भरकर कार की डिक्की में रखा था। दुर्घटना होने के बाद कार की डिक्की खुल गई थी।