Move to Jagran APP

भाजपा ने विपक्षी दलों पर बोला हल्ला, धरना देकर खोला पोल

चतरा : भूमि अधिग्रहण बिल की मंजूरी के बाद विपक्षी दलों द्वारा सत्ता पक्ष पर किया जा रहा वार के जवाब

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 06:31 PM (IST)
भाजपा ने विपक्षी दलों पर बोला हल्ला, धरना देकर खोला पोल
भाजपा ने विपक्षी दलों पर बोला हल्ला, धरना देकर खोला पोल

चतरा : भूमि अधिग्रहण बिल की मंजूरी के बाद विपक्षी दलों द्वारा सत्ता पक्ष पर किया जा रहा वार के जवाब में सोमवार को भाजपा ने हल्लाबोल, पोल खोल कार्यक्रम किया। इस निमित जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना के माध्यम से आम-आवाम को बताने का प्रयास किया गया कि भूमि अधिग्रहण का संशोधित बिल जनहित से जुड़ा है। विपक्षी दल झूठा प्रचार कर सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से भूमि अधिग्रहण सरलीकरण एवं आम जनता को होने वाले लाभ की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि लोगों को सहुलियत प्रदान करते हुए अधिग्रहित भूमि के बदले भूमि के निर्धारित मूल्य से चार गुना अधिक का भुगतान होना है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पांच वर्ष तक अधिग्रहित भूमि पर विकास कार्य नहीं होता है, तो उसे वापस करने का भी प्रावधान है। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व चतरा ग्रामीण अध्यक्ष अनिल ¨सह कर रहे थे। धरना में पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीकान्त सिन्हा, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गो¨वद राम दांगी, नगर अध्यक्ष मनमीत सिन्हा, बिनोद ¨सह, संजय ¨सह, सांसद प्रतिनिधि शिवबालक ¨सह, धर्मनाथ ठाकुर, गो¨वद पासवान आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा ने धरना प्रदर्शन के जरिये विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता ने की। जबकि संचालय महामंत्री भीम ¨सह ने किया। मुख्य अतिथि के रुप मे भाजपा के जिला महामंत्री सह प्रखंड प्रभारी सरयू राम, सांसद प्रतिनिधि निर्भय कुमार, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद आदि ने धरना को संबोधित किया।

गिद्धौर प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार को भाजपा ने हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम के तहत धरना व प्रदर्शन किया। इस मौके पर भूमि अधिग्रहण बिल का समर्थन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ¨बदेशवरी यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र दांगी, आईटी सेल जिला संयोजक कपिल कुमार, मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा, बीस सूत्री अध्यक्ष ¨चतामन दांगी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार ¨सह, प्रमुख प्यारी देवी, उप प्रमुख कोमल यादव, मुखिया राजेश कुमार दांगी, पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी ,मुखिया महेंद्र राम, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद राणा, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

टंडवा भूमि अधिग्रहण बिल को सरलीकरण संशोधन के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता व संचालन सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से भाजपा नेत्री अनामिका देवी उपस्थित थी।

हंटरगंज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समीप धरना दिया और विपक्षी दलों पर हल्ला बोला। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी सह प्रखंड प्रभारी परशुराम शर्मा उपस्थित थे। वक्ताओं ने भूमि अधिग्रहण के संशोधित बिल को जनहित में बताया। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सत्येंद्र ¨सह, बीस सूत्री अध्यक्ष अर¨वद कुमार ¨सह, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष चंदन ¨सह, प्रखंड महामंत्री जुगल किशोर ¨सह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय ठाकुर, अप्पू आर्य समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.