कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू
चतरा : शहर के दीभा मोहल्ला में पांच दिवसीय शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रव
चतरा : शहर के दीभा मोहल्ला में पांच दिवसीय शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञाचार्य शिवनंदन शर्मा ने मंत्रोचारण के साथ हेरू नदी के तट पर कलश में जल भरवाया। तत्पश्चात कलश यात्रा वहां से प्रारंभ हुआ। जो शहर के विभिन्न मोहल्लों होते हुए यज्ञ स्थल पहुँचा। इस क्रम में सीआरपीएफ कैंप, कॉलेज रॉड, डीसी ऑफिस, जताराहीबाग आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। जिसके पश्चात यज्ञ मंडप सतर्क पर कलश की विधि विधान के साथ स्थापना की गई। इस क्रम में संपूर्ण वातावरण सराबोर रहा श्रद्धालुओं द्वारा जय माता दी, जय बजरंगबली, जय भोलेनाथ, हर हर महादेव सहित विभिन्न भक्ति नारे बुलंद किए गए। यज्ञाचार्य शिवनंदन शर्मा ने बताया कि 25 जून को प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जबकि 26 जून को पुर्णाहुति व भण्डारा का आयोजन है। बताया कि इस यज्ञ में इलाहाबाद से आई हुई बाल विदुषी अंजनी गोस्वामी द्वारा श्रीमद भागवत महापुराण का कथा प्रवचन सह अमृत वचन का प्रवचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांचों दिन पूरा शहर भक्तिमय में डूबा रहेगा। यज्ञ को सफल बनाने में विनय ¨सह, वीरेंद्र पांडेय, बिनोद ¨सह, रविन्द्र दांगी, धनन्जय ओझा, मंटु झा, कमलकांत कुमार, संजय ¨सदूरिया, राजेश कुमार आदि ने अहम योगदान रहा।