द्वार लगाने के सवाल पर बवाल, बिना शादी लौटी बारात
हंटरगंज: थाने के बलूरी गांव में गुरुवार की रात पहले दरवाजा लगाने के सवाल पर जमकर बवाल मचा। गांव के क
हंटरगंज: थाने के बलूरी गांव में गुरुवार की रात पहले दरवाजा लगाने के सवाल पर जमकर बवाल मचा। गांव के कुछ दबंगों ने एक लड़की के बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दूल्हा और समधी की धुनाई कर दी। जिससे गुस्साए बाराती बिना शादी किये वापस लौट गई। मामला हंटरगंज थाने में दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस लड़की को लेकर शादी करवाने बोद्धगया गई है। लड़का पक्ष वहीं पहुंचने वाला है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात बलुरी गांव में मेदू राम की पुत्री की शादी के लिए बिहार के गया जिला स्थित शेखवारा गांव से बराती आई थी। उक्त गांव में ¨पटू ¨सह के घर भी बराती आई हुई थी। ¨कतु मेदू राम की बेटी का बराती दरवाजा लगाने के लिए आगे निकल गई थी। इसी बीच पिंटू ¨सह ने उक्त बराती को रोकते हुए पहले दरवाजा लगाने से मना किया। जिससे विवाद उत्पन्न हो गया और देखते-देखते पिंटू ¨सह एवं उनके लोगों के द्वारा दूल्हा, समधी और बराती से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद बिना शादी किए मेदु राम कि पुत्री की बाराती वापस लौट गई।
उक्त घटना को स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया। उक्त आवेदन में ¨पटू ¨सह अजय ¨सह वगैरह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। थानेदार माइकल मरांडी ने बताया कि मारपीट किए जाने का प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने उक्त लड़की के साथ परिजनों को बोधगया ले जाकर शादी कराने का प्रयास कर रही है।