चतरा में अंतिम दिन 78 उम्मीदवारों ने किया नामांकन पत्र दाखिल
चतरा : नगर परिषद चुनाव के अंतिम दिन गुरुवार को पूरे शहर में गहमागहमी का माहौल बना रह
चतरा : नगर परिषद चुनाव के अंतिम दिन गुरुवार को पूरे शहर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष के लिए 7, उपाध्यक्ष के लिए 8 व वार्ड पार्षदो के लिए 63 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कार्यपालक दंडाधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अभ्यर्थियों की पर्चा की जांच की जाएगी। जांच के पश्चात अंतिम प्रत्याशियों की घोषणा किया जाएगा। इधर अध्यक्ष पद पर नामंकन दाखिल करनेवालों में बसपा से सरिता देवी, राजद से आनंदी देवी, भाजपा से गुंजा देवी, जेएमएम से रीता देवी, कांग्रेस से प्रतिमा देवी, जेवीएम से ललिता देवी व आजसू से रेशमी देवी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार झा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर नामांकन कराने वाले अभ्यर्थियों में बसपा से सलीम जावेद, राजद से मो. हबीब, सीपीआई से खैयाम कौशर अंसारी, जेएमएम से यमुना प्रसाद साहू उर्फ मंदूर साव, बीजेपी से पंकज साहू, झाविमो से सुरेश कुमार उर्फ फंटूस, आजसू से मो. मेराज के साथ साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी सरयू निषाद ने निर्वाची पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अनिल कुमार के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसी प्रकार वार्ड एक में संजय कुमार सिन्हा, आबेद आलम, राकेश कुमार, वार्ड दो प्रदीप कुमार सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, वार्ड तीन अंजूम आरा, आसमीन खातून, सुमन देवी, किरण देवी, पूजा कुमारी, वार्ड चार कौशल्या देवी, खुशबु कुमारी तथा वार्ड पांच से अंजू कुमारी, आलिया खातून, ¨रकू देवी व सुमन लाल ने निर्वाची पदाधिकारी सह सिमरिया के कार्यपालक दंडाधिकारी पूíणमा कुमारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसी प्रकार वार्ड छह से इंदू देवी, अजय कुमार वर्मा, शत्रुघ्न कुमार शर्मा, भोला कुमार वर्मा, वार्ड सात से रिता देवी, शकुंतला देवी, मधुलता सिन्हा, वार्ड आठ से सेनाथ देवी, कोमल कुमारी, सेवंती देवी, ज्योति झा, वार्ड नौ से तुलेश्वर प्रसाद यादव, मनिष कुमार, कृष्ण कुमार यादव तथा वार्ड दस से रंजीत कुमार साहू, मीरा देवी ने निवार्ची पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसी प्रकार वार्ड 11 से मीना देवी, वेदवती जायसवाल, फूलवंती देवी, बबिता जायसवाल, वार्ड 13 से माया देवी, कांति देवी ने निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूíत पदाधिकारी ज्योति झा के समक्ष नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड 16 से रामप्रवेश कुमार, महेश कुमार, मोनिका देवी, प्रवीण कुमार, रौशन कुमार, गणेश कुमार, युगलकिशोर ठाकुर, रांबेल संबील, वार्ड 17 से राहुल कुमार, अमित कुमार, उत्तम कुमार, वार्ड 18 से प्रदीप मिस्त्री उर्फ प्रदीप कुमार राणा, प्रेमचंद साहु, मुकेश कुमार, वार्ड 20 से इशरत खातून ने निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जामुन रविदास के समक्ष पर्चा दाखिल किया। इसी प्रकार वार्ड 21 से विनोद मोची, नंदकिशोर भुईयां तथा वार्ड 22 से सरीता देवी, कविता देवी, मल्लिका देवी व सावित्री देवी ने निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी साधना जयपुरियार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।