Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा: नशे में धुत्त पति बना पत्नी की खून का प्यासा, पिटाई के बाद बेहोश हुई तो रस्सी से बांधकर कुंए में लटकाया

    By Julqar NayanEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 05:38 PM (IST)

    झारखंड में चतरा में एक निर्दयी पति ने पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका सरिता देवी मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती थी। वहीं अभियुक्त पति शुकुल भुइयां पंजाब में रहकर मजदूरी करता था और हाल ही में घर आया था। हत्या की सूचना के बाद सिमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    Hero Image
    पुलिस आरोपी पति को किया गिरफ्तार। जागरण

    संवाद सूत्र, सिमरिया (चतरा): झारखंड में चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के सोहर कला गांव में एक निर्दयी पति ने पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका सरिता देवी एक घरेलू महिला थी और मेहनत मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रही थी। अभियुक्त पति शुकुल भुइयां पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हत्या की सूचना के बाद सिमरिया थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही, अभियुक्त पति शुकुल भुइंया को गिरफ्तार कर लिया है।

    थाना प्रभारी ने बताई हत्या की कहानी

    थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मृतका का शव रस्सी से बंधा था। उसके शरीर में मारपीट के कई निशान मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, पति नशे में था और पत्नी से झगड़ा कर रहा था। नशे में धुत्त पति ने कुछ ही देर में पत्नी पर हमला कर दिया। उसने अपनी पत्नी को तबतक पीटा जबतक वह अचेत नहीं हो गई।

    पत्नी के अचेत होने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा। पत्नी के अचेत होने के बाद सनकी पति ने उसे रस्सी से बांधा और कुंए में लटका दिया। वह उसे तबतक प्रताड़ित करता रहा, जबतक उसकी मौत नहीं हो गई।

    पत्नी के अचेत हो जाने के बाद भी उसका मन नहीं भरा। महिला के अचेत होने के बाद उसके पति ने उसके शरीर को रस्सी से बांधा और कुएं में लटका दिया। पति ने उसके साथ तब तक हिंसा की, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

    धारा- 302 के तहत मामला दर्ज 

    पति पर धारा- 302 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि मृतका के शव को अंत्य परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर गांव में इस प्रकार हुई जघन्य हत्याकांड से ग्रामीण सकते में हैं।