विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चतरा में कोयला कंपनी की गाड़ी ने मजदूर को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

By Zulqar NainEdited By: Nishant Bharti
Published: Wed, 10 Jun 2026 09:13 AM (IST)

चतरा के सिमरिया में जबड़ा चेकनाका के पास एक कोयला वाहन ने मजदूर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ...और पढ़ें

चतरा में सड़क हादसा

चतरा में सड़क हादसा

HighLights

  1. सिमरिया में कोयला वाहन ने मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत।

  2. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर सड़क जाम की।

  3. कोल कंपनियों और प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप।

जागरण संवाददाता, सिमरिया (चतरा)। सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित जबड़ा नो एंट्री चेकनाका के समीप मंगलवार की देर रात एक मोटरसाइकिल सवार को कोल वाहन ने रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद चालक कोल वाहन लेकर फरार हो गया। आनन फानन में इस घटना की सूचना सिमरिया पुलिस को दिया गया। सूचना पाकर सिमरिया पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर वहां से ले आई। 

कोल वाहन की चपेट में आने से मौत 

जानकारी के अनुसार जबड़ा पंचायत अंतर्गत संदली गांव निवासी प्रदीप बाखला, पिता स्वर्गीय सोहर बाखला मजदूरी का काम कर अपने घर वापस लौट रहा था। तभी नो एंट्री चेकनाका के समीप वह एक कोल वाहन के चपेट में आ गया। जहां उसकी मौत मौके पर ही हो गई। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय प्रशासन, कोल ट्रांसपोर्टिंग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार इस प्रकार हो रहे सड़क दुर्घटना के बावजूद मौन रहने एवं मृतक के परिजनों को उचित क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। 

नागरिक सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि कोल कंपनियों और ट्रांसपोर्टर के द्वारा सड़क से भारी मात्रा में कोल परिवहन किया जा रहा है परंतु उनके द्वारा नागरिक सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। 

स्थानीय प्रशासन भी इस और आज तक कोई ध्यान नहीं दिया। नो एंट्री खोलते ही कोल वाहनों की अचानक सड़कों पर बाढ़ आ जाती है। जिससे आए दिन स्थानीय लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। 

रक्षाकर्मी नियुक्त करने की मांग

ग्रामीण स्थानीय सांसद ,विधायक, पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय प्रशासन से कोल परिचालन के दौरान सड़कों में सुरक्षाकर्मी नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं। 

ग्रामीणों का कहना है कि कोल वाहनों को निर्देशित करने वाले गार्ड की नियुक्ति सड़कों पर तुरंत की जानी चाहिए ताकि चालक वाहन को मनमाने तरीके से सड़कों पर ना दौड़ा सके और उन्हें नियंत्रित कर परिचालन किया जाए। अन्यथा सड़क से पूर्णतः  कोल ट्रांसपोर्टिंग को बंद करवाया जाएगा। 

अतिक्रमण को लेकर के लगातार अभियान

ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण को लेकर के लगातार अभियान चला रही है। परंतु कोल वाहनों के द्वारा आधे सड़क को दिनभर अतिक्रमण कर रखा जाता है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। आधी सड़क से ही राहगीर और सभी वाहन गुजरती है जिसमें रास्ता काफी संकुचित हो जाता है और कई दुर्घटना हो रही है। 

ग्रामीणों ने जबड़ा नो एंट्री जोन को पेट्रोल पंप के आगे कर सुरक्षित जगह जहां पर स्थापित करने का मांग किया है जहां सड़क का अतिक्रमण न हो। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे है। ग्रामीणों के समक्ष इस समस्या के निदान को लेकर कोई भी अधिकारी अभी तक घटना स्थल पर नहीं पहुंचे है।

यह भी पढ़ें- बिना मजदूर, ऐप से खेल! मनरेगा घोटाले की खबर पर जागा चतरा प्रशासन, दोषियों पर FIR की तैयारी