पंचमो जंगल के पास बड़ा हादसा: मवेशियों से भरा पिकअप पलटा, चालक फरार; 12 मवेशियों ने तोड़ा दम
चतरा के पंचमो जंगल में मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 12 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई और चालक-उपचालक फरार हो गए।

पिकअप वाहन में 18 मवेशियों को लादकर पंचमो जंगल के रास्ते हजारीबाग की ओर ले जाया जा रहा था।
HighLights
पंचमो जंगल में मवेशियों से भरा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
हादसे में 18 में से 12 मवेशियों की मौके पर मौत।
चालक-उपचालक फरार, पुलिस पशु तस्करी की जांच में जुटी।
संवाद सूत्र, मयूरहंड (चतरा)। थाना क्षेत्र के हुसिया बाजार से आगे पंचमो जंगल के समीप शनिवार सुबह मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन (JH 02 BH 0294) दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस भीषण हादसे में वाहन पर क्रूरतापूर्वक लादे गए 18 मवेशियों में से 12 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 मवेशी सुरक्षित बचा लिए गए।
चालक और उपचालक मौके से फरार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में 18 मवेशियों को लादकर पंचमो जंगल के रास्ते हजारीबाग की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन पर से चालक ने अपना संतुलन खो दिया, जिससे पिकअप पलट गया।
घटना के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन का चालक और उपचालक मौके से फरार होने में सफल रहे।
ग्रामीणों ने दिया मिट्टी, सुरक्षित मवेशी किसानों को सौंपे
सूचना मिलते ही मयूरहंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मृत 12 मवेशियों को गड्ढा खोदकर दफना दिया, वहीं सुरक्षित बचे मवेशियों को जिम्मेनामा पर स्थानीय किसानों को सौंप दिया।
कथित पशु तस्करी की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि सुनसान पंचमो जंगल के रास्ते अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही थी।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग का इस्तेमाल पहले भी मवेशियों की अवैध ढुलाई के लिए होता रहा है।
मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन के मालिक और मवेशियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन के मालिक और मवेशियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
