चतरा में कोल वाहन का कहर! कार को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचा सवार
चतरा के टंडवा-पिपरवार मार्ग पर तेज रफ्तार कोयला वाहन की टक्कर से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें सवार लोगों ...और पढ़ें

तेज रफ्तार कोल वाहन ने कार को टक्कर मारी।
HighLights
तेज रफ्तार कोल वाहन ने कार को टक्कर मारी।
दुर्घटना में कार सवारों को हल्की चोटें आईं।
संवाद सूत्र, टंडवा (चतरा)। टंडवा-पिपरवार मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कोल वाहन की टक्कर से एक कार जेएच 01 एफए 6554 क्षतिग्रस्त हो गई। घटना टंडवा ब्लॉक मोड़ से आगे नईपारम के समीप हुई।
दुर्घटना में कार सवार बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कोयला ढुलाई में लगे भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
मुखिया महेश मुंडा ने कहा कि आम्रपाली, चट्टी बरियातू एवं पांडु माइंस से प्रतिदिन बड़े पैमाने पर कोयले की ढुलाई की जा रही है, लेकिन कोल परिवहन के लिए अलग सड़क नहीं होने से आम लोगों को परेशानी और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कोल वाहनों के लिए अलग मार्ग निर्माण तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की।
