Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: चतरा सीट पर कांग्रेस व राजद दोनों का दावा

Lok Sabha Polls 2019. चतरा संसदीय क्षेत्र पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन में शामिल कांग्रेस और राजद दोनों दावेदारी कर रहे हैं। गठबंधन दलों में अब तक सीटों का बटवारा नहीं हो सका है।

By Edited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 06:52 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: चतरा सीट पर कांग्रेस व राजद दोनों का दावा
Lok Sabha Polls 2019: चतरा सीट पर कांग्रेस व राजद दोनों का दावा

चतरा, जासं। चतरा संसदीय क्षेत्र पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन में शामिल कांग्रेस और राजद दोनों अपनी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। गठबंधन दलों में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है। ऐसे में दोनों दलों के संभावित उम्मीदवार टिकट की दौड़ लगा रहे हैं। राजद किसी भी परिस्थिति में यहां से चुनाव लड़ना चाहती है। राजद के संभावित उम्मीदवार सुभाष प्रसाद यादव ने तो महीनों से जनसंपर्क अभियान चला रखा है। वहीं कांग्रेस अपनी खोई हुई जनाधार को पुनर्जीवित करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है।

loksabha election banner

कांग्रेसी नेताओं का दावा है कि गठबंधन में यह सीट उनके पक्ष में ही आएगी। यही कारण है कि कांग्रेस से टिकट की चाहत रखने वाले संभावित उम्मीदवारों की फेहरिस्त लंबी है। बरही विधायक मनोज कुमार यादव, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, स्थानीय नेता अरूण कुमार ¨सह, सरफराज अहमद आदि का नाम चर्चा में है। जबकि राजद की ओर से एक मात्र नाम सुभाष प्रसाद यादव का ही बताया जा रहा है।

सीटों का बंटवारा नहीं होने से दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता उहापोह की स्थिति में हैं। 2014 के चुनाव में गठबंधन में यह सीट कांग्रेस को मिली थी। राजद ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। वर्तमान परि²श्य को देखते हुए दोनों दलों के संभावित उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं। सीटों के बटवारे पर अंतिम निर्णय होली के बाद होने की संभावना है। कांग्रेस ने झारखंड के सात सीटों पर दावा किया है। जिसमें रांची, धनबाद, हजारीबाग, लोहरदगा, खूंटी, चाईबासा और पलामू या चतरा दोनों में से एक शामिल है। वहीं राजद ने दो सीटों चतरा और पलामू पर दावा किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.