विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड: सरहद पर तैनात BSF जवान के सूने घर से 1000000 की चोरी, ज्वेलरी पर भी साफ किया हाथ

By Zulqar NainEdited By: Rajat Mourya
Published: Thu, 17 Sep 2026 05:15 PM (IST)

चतरा के कान्हाकला गांव में बीएसएफ जवान सुजीत सिंह के सूने घर में चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने मुख्य ...और पढ़ें

कान्हाकला में बीएसएफ जवान के सूने घर में दस लाख की चोरी, गांव में दहशत

कान्हाकला में बीएसएफ जवान के सूने घर में दस लाख की चोरी, गांव में दहशत

HighLights

  1. बीएसएफ जवान सुजीत सिंह के सूने घर में चोरी हुई।

  2. चोरों ने लगभग दस लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुराई।

  3. पुलिस जांच कर रही है, ग्रामीण रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे।

संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी (चतरा)। प्रखंड के कान्हाकला गांव में बुधवार की रात चोरों ने बीएसएफ जवान सुजीत सिंह के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।

चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और अलमारी व बक्सों को खंगालकर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

ड्यूटी पर तैनात हैं सुजीत सिंह

बताया गया कि बीएसएफ जवान सुजीत सिंह ड्यूटी पर तैनात हैं। घर पर उनकी मां रहती हैं। बुधवार की रात वह किसी रिश्तेदार के यहां गई थीं। घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने अलमारी और बक्सों को खंगाला

चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश करने के बाद कमरों में रखी अलमारी व बक्सों को खंगाला। परिजनों के अनुसार, चोरी गई नकदी में स्वयं सहायता समूह की जमा राशि भी शामिल थी। इससे परिवार को आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ है।

गुरुवार की सुबह जब सुजीत सिंह की मां रिश्तेदार के घर से वापस लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घर के विभिन्न कमरों और चोरी किए गए सामान के स्थानों की जानकारी ली। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं।

इधर, ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा चोरी की घटना का शीघ्र उद्भेदन कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।