Move to Jagran APP

दुल्हन ने शराबी प्रेमी से शादी करने से किया इनकार, वापस लौटी बरात

Bride refused to marry. झारखंड के चतरा में दुल्हन ने शराबी प्रेमी से शादी करने से इनकार कर दिया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 06:21 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 06:21 PM (IST)
दुल्हन ने शराबी प्रेमी से शादी करने से किया इनकार, वापस लौटी बरात
दुल्हन ने शराबी प्रेमी से शादी करने से किया इनकार, वापस लौटी बरात

संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा)। कहते हैं कि पति और पत्नी का जोड़ा भगवान के यहां से बनकर आता है। यह सत्य है, इसका ताजा उदाहरण अनिता कुमारी और शिव कुमार हैं। दोनों प्रेमी और प्रेमिका है। दोनों अपनी इच्छा से शादी करने का मन बनाया। प्रारंभ में घर वाले तैयार नहीं थे। लेकिन बाद में लड़का और लड़की दोनों के परिजन तैयार हो गए। विवाद की तिथि तय हुई। तय हुआ कि शादी मंदिर से करेंगे। नियत तारीख पर लड़का और लड़की हंटरगंज प्रखंड के जोरी गांव स्थित काली मंदिर में पहुंचे। मंदिर प्रागंण में मंडप सजा और विवाह का रस्म शुरू हुआ। मंडल में लड़का और लड़की बैठे। फिर अचानक लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। कारण शराब बना। मंडप में बैठे दूल्हे राजा का शराब की नशे में था और दुल्हन को यह नागवारा गुजरा। दुल्हन के शादी करने से इनकार करने के बाद मंडप से उठकर चली गई। तब दूल्हा बिन ब्याहे घर वापस लौट गया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी गोला भारती के पुत्री अनीता कुमारी और हंटरगंज थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के विशनपुर गांव निवासी नगीना भारती के पुत्र शिव कुमार भारती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करने का निर्णय लिया। प्रारंभ में परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे। लेकिन बाद में हामी भर दिया। तय हुआ कि 12 मई को जोरी काली मंदिर में शादी होगी। वर-वधु पक्ष के परिवारों के अलावा इष्ट मित्र समारोह में उपस्थित हुए थे। इसी बीच, यह मामला सामने आया। लड़की को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। परंंतु लड़की अपनी बात पर अड़ी रही। लड़की शादी नहीं करने की अपनी जिंद पर कायम देख वर पक्ष ने घर वापस लौटने का निर्णय ले लिया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.