चुनाव :::::: वोट मेरा.. दे दिया किसी और ने
चतरा : लोकत्रंत्र के इस महापर्व में अपनी वोट भी सुरक्षित नहीं है। नगर परिषद के चुनाव में क
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Apr 2018 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 16 Apr 2018 06:52 PM (IST)
चतरा : लोकत्रंत्र के इस महापर्व में अपनी वोट भी सुरक्षित नहीं है। नगर परिषद के चुनाव में कई बूथों पर जम कर बोगस मतदान हुआ। शहर के मतदान केंद्र उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इरफान 14 में कुछ इसी तरह का मामला देखने को मिला। 75 वर्षीय जैबुन खातून जब अपना मत का प्रयोग करने मतदान केंद्र पर पहुंची तो पता चला कि जैबुन का वोट पड़ चुका है। मौके पर कुछ पत्रकार खड़े थे। उनके प्रयास से जैबुन खातून अपना मत का प्रयोग किया। इसी तरह का नजारा कई अन्य बूथों पर भी देखने को मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें