Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: चतरा से सुनील सिंह जीत की ओर, महागठबंधन की टूट का मिला फायदा

Jharkhand Election Result 2019. चतरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी बढ़त बनाए हुए हैं। महागठबंधन में टूट का फायदा भाजपा को यहां मिल रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 04:56 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 04:56 PM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: चतरा से सुनील सिंह जीत की ओर, महागठबंधन की टूट का मिला फायदा
Jharkhand Election Result 2019: चतरा से सुनील सिंह जीत की ओर, महागठबंधन की टूट का मिला फायदा

चतरा, जेएनएन। Jharkhand Election Result 2019 - झारखंड की चतरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार सुनील सिंह जीत की ओर अग्रसर हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मनोज यादव दूसरे नंबर पर हैं। यहां से राजद के प्रत्‍याशी सुभाष प्रसाद यादव अभी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

loksabha election banner

यहां से भाजपा प्रत्‍याशी सुनील कुमार सिंह को 265167 वोट प्राप्‍त हुए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के मनोज यादव को 55902 वोट मिले हैं। तीसरे स्‍थान पर मौजूद राजद के सुभाष प्रसाद यादव को 50698 वोट प्राप्‍त हुए। इस तरह भाजपा के सुनील सिंह 209265 वोट से आगे चल रहे हैं। इस तरह उनकी विजय सुनिश्चित मानी जा रही है।

चतरा लोकसभा सीट पर महागठबंधन की टूट का फायदा भाजपा को मिला। महागठबंधन के तहत यहां से कांग्रेस के प्रत्‍याशी मनोज यादव को टिकट मिला था। लेकिेन महागठबंधन की शर्तों से अलग राजद के सुभाष यादव भी यहां से चुनाव लड़े। इसका लाभ भाजपा प्रत्‍याशी को मिला। 

चतरा में 12वें राउंड के वोटों की गिनती हो चुकी है। अपनी जीत सुनिश्चित होता देख सुनील सिंह अब मां के दरबार में पहुंच चुके हैं। सुनील सिंह पिछले एक घंटे से मां भद्रकाली के दरबार में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। एक तरफ सुनील सिंह मां की भक्ति में लीन हैं तो दूसरी तरफ उनके समर्थकों का उत्साह चरम पर है।
पूजा के बाद अपनी जीत सुनिश्चित  मानते हुए सुनील सिंह ने जनता का आभार जताया है। कहा है कि लोगों ने विनाश की राजनीति करने वालों को नकारते हुए विकास को अपनाया है। इधर जश्न में डूबे भाजपाई सड़कों पर ढोल नगाड़े लेकर नाच गा रहे हैं। कार्यकर्ता सड़कों पर आतिशबाजी कर अभी से ही जीत का जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि असली जश्न अभी बाकी है। अभी तो ये शुरुआत है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.