Move to Jagran APP

राजद के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही भाजपा

भारतीय जनता पार्टी चतरा में स्थानीय प्रत्याशी के राजद के प्रस्ताव से घबरा गई है। वह ऐन-केन- प्रकारेण राजद को कमजोर करना चाहती है। इसी साजिश के तहत वह राजद में फुट होने का दुष्प्रचार कर रही है। यह दावा है चतरा जिला राजद प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार केसरी का। वह दैनिक जागरण से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा चतरा लोकसभा सीट पर स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव जिला राजद ने सर्वसम्मति से लिया है। टिकट पाने की दौड़ में कई स्थानीय नेता जुटे हुए है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 06:00 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 06:00 PM (IST)
राजद के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही भाजपा
राजद के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही भाजपा

हंटरगज : भारतीय जनता पार्टी चतरा में स्थानीय प्रत्याशी के राजद के प्रस्ताव से घबरा गई है। वह एन-केन- प्रकारेण राजद को कमजोर करना चाहती है। इसी साजिश के तहत वह राजद में फुट होने का दुष्प्रचार कर रही है। यह दावा है चतरा जिला राजद प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार केसरी का। वे दैनिक जागरण से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा चतरा लोकसभा सीट पर स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव जिला राजद ने सर्वसम्मति से लिया है। टिकट पाने की दौड़ में कई स्थानीय नेता जुटे हुए है। 3 अक्टूबर को चतरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन दो गुटों में नहीं बटा। कार्यकर्ताओं की भीड़ ज्यादा होने के कारण एक बड़ा समूह थाना मैदान में कार्यक्रम कर रहा था। इसमें जिला राजद के सारे पदधारी मौजूद थे। कुछ लोग नगर भवन में कार्यक्रम कर रहे थे।दोनों कार्यक्रमों में जुटे लोगों के बीच कोई मतभेद नहीं था। प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव दोनों स्थानों पर बारी-बारी से गए तथा कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की। इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा और चुनाव की तैयारियों में पूरे मनोयोग से जुटे हुए है। राजद की लोकसभा क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा घबरा गई है। बौखलाहट में उसने राजद को दो फाड़ में बंटने का दुष्प्रचार शुरू कर दिया। सच तो यह है कि उसे जनता के समक्ष यह बताने में मुश्किल हो रही है कि चतरा में प्रस्तावित स्टील प्लांट कहां गया। कौलेश्वरी पर रोपवे क्यों नहीं लगा। कौलेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार कब होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.