Move to Jagran APP

झारखंड में मनरेगा घोटाला, चतरा में स्कूली बच्चों का बनाया जॉब कार्ड; पढ़ें घोटाले का पूरा सच Chatra News

MGNREGA Scam in Jharkhand.इन बच्चों की उम्र 12 से 15 साल है। इनमें से कुछ बच्चे छठी सातवीं व आठवीं में पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन जॉब कार्ड में उनकी उम्र 19 से 28 वर्ष अंकित है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 10:48 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 03:57 PM (IST)
झारखंड में मनरेगा घोटाला, चतरा में स्कूली बच्चों का बनाया जॉब कार्ड; पढ़ें घोटाले का पूरा सच Chatra News
झारखंड में मनरेगा घोटाला, चतरा में स्कूली बच्चों का बनाया जॉब कार्ड; पढ़ें घोटाले का पूरा सच Chatra News

चतरा, [जुलकर नैन/दिलीप सिंह]। झारखंड में केंद्र की महत्‍वाकांक्षी मनरेगा योजना में किस तरह भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। आंख मूंदकर कागजों में फर्जीवाड़ा कर पैसे निकाले जा रहे हैं। इसकी बानगी चतरा में दिखाई दे रही है। यहां बिचौलियों ने मनरेगा की योजनाओं में लूट के लिए सरकारी स्कूली में पढऩे वाले नाबालिग बच्चों के नाम पर फर्जी जॉब कार्ड बना कर उन्हें मजदूर बना दिया है। इसके बाद योजना मद की राशि का मिनी बैंक के जरिये उनके खाता से निकासी कर रहे हैं।

loksabha election banner
  • बिचौलियों ने सरकारी स्कूलों के बच्चों का बना दिया जॉबकार्ड
  • 12-15 साल के बच्चों को दस्तावेज में दिखा दिया 19 से 28 वर्ष का युवा
  • परिजन को नहीं इसकी जानकारी, अधिकारी खुद को बता रहे अनभिज्ञ

प्राय: इन स्कूली बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। इनमें से कुछ बच्चे छठी, सातवीं व आठवीं में पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन जॉब कार्ड में उनकी उम्र 19 से 28 वर्ष तक अंकित की गई है। मामला कान्हाचट्टी प्रखंड के करमा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय और उत्क्रमित उच्च विद्यालय डगडगवा तुलबुल से जुड़ा हुआ है। इन दोनों विद्यालयों के दर्जनों छात्र-छात्रों के नाम जॉबकार्ड बनाया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात है कि बच्चों के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं है।

दैनिक जागरण के संवाददाता जब इस मामले की पड़ताल करने के लिए इन दोनों स्कूलों में पहुंचे तो नामांकन पंजी देखी। उसके बाद दैनिक जागरण की टीम ने मनरेगा में निबंधित संबंधित बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। 13 वर्षीय अरुण भुइयां के पिता तिलेश्वर भुइयां का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इसी तरह पूजा (15)की मां ने भी अनभिज्ञता जताई। कहा कि यह जानकारी नहीं है, उसकी बेटी के नाम पर जॉबकार्ड बनाया गया है। हां, कुछ समय पहले यह कहते हुए कुछ लोग उसे ले गए थे कि आधार में नाम सुधरवाना है। कई बार फार्म भरने के नाम पर उसे मिनी बैंक के ब्रांच में लेकर भी गए हैं। वहां क्या करवाया और कैसे पैसे निकाले मुझे नहीं मालूम। 

केस नंबर-1
नाम -: अरुण कुमार भुइयां
आधार में उम्र -: 13 वर्ष
पिता का नाम -:  तिलेश्वर भुइयां ग्राम -:  सरैया
विद्यालय -: करमा उत्क्रमित मध्य
कक्षा -: 6
जॉबकार्ड संख्या -: जेएच-17-005003-016/432
उम्र -: 27 वर्ष 

केस नंबर-2
नाम -:  प्रवेश भुइयां
आधार में उम्र -: 12 वर्ष
पिता का नाम -: सरयू भुइयां
ग्राम -:  सरैया
विद्यालय -: करमा उत्क्रमित मध्य
कक्षा -: 6
जॉबकार्ड संख्या -: जेएच-17-005-003-016/424
उम्र -: 21 वर्ष 

केस नंबर-3
नाम -:  पूजा कुमारी

आधार में उम्र -: 15 वर्ष

पिता का नाम -: अर्जुन यादव

ग्राम -:  कंदरी

विद्यालय -:  डगडगवा, तुलबुल उत्क्रमित उच्च विद्यालय

कक्षा -: 9

जॉबकार्ड संख्या -: जेएच-17-005-003-008/134

उम्र -: 19 वर्ष

केस नंबर-4

नाम -:  अनुराधा कुमारी

आधार में उम्र -: 15 वर्ष

पिता का नाम -: अर्जुन यादव

ग्राम -:  कंदरी

विद्यालय -:  डगडगवा, तुलबुल उत्क्रमित उच्च विद्यालय

कक्षा -: 9

जॉबकार्ड संख्या -: जेएच-17-005-003-008/137

उम्र -: 22 वर्ष

केस नंबर-5

नाम -:  राहुल कुमार

आधार में उम्र -: 14 वर्ष

पिता का नाम -: नागेश्वर यादव

ग्राम -:  कंदरी

विद्यालय -:  डगडगवा, तुलबुल उत्क्रमित उच्च विद्यालय

कक्षा -: 9

जॉबकार्ड संख्या -: जेएच-17-005-003-008/129

उम्र -: 22 वर्ष

मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। आपके माध्यम से यह जानकारी मिल रही है, प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जांच कराएंगे। जांच में जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। मुरली मनोहर प्रसाद, उप विकास आयुक्त, चतरा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.