भाकपा ने दी अटल को श्रद्धांजलि
सिमरिया: भाकपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्थानीय किसान भवन में शोक सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा जिला मंत्री देवनंदन साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। शोक सभा में बनवारी साहू, विनोद बिहारी पासवान, गयानाथ पांडेय, शिवदयाल साहू और दशरथ ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद थे। शोक सभा में दिवंगत प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण की गई तथा उन्हें एक महान जन नेता बताया गया। जिन्होंने सशक्त भारत की नींव रखी।
सिमरिया: भाकपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्थानीय किसान भवन में शोक सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा जिला मंत्री देवनंदन साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। शोक सभा में बनवारी साहू, विनोद बिहारी पासवान, गयानाथ पांडेय, शिवदयाल साहू और दशरथ ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद थे। शोक सभा में दिवंगत प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण की गई तथा उन्हें एक महान जन नेता बताया गया। जिन्होंने सशक्त भारत की नींव रखी। सभा में कहा गया कि वाजपेई सर्वाधिक लोकप्रिय नेता थे। उन्हें हर वर्ग के लोगों का स्नेह और सम्मान प्राप्त था। भाकपा कार्यकर्ताओं ने उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। टेकलाल यादव, अनीता देवी सहित अन्य मौजूद थे।