गिद्धौर में हटाया गया बैनर-पोस्टर
चुनाव आदर्श संहिता लागू होने के साथ ही प्रखंड प्रशासन ने शनिवार को अभियान चलाकर सरकार से संबंधित बैनर पोस्टर व होडिग हटा दिया गया है। अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी पूनम कुजूर व थाना प्रभारी सुशील कुमार कर रहे थे। या अभियान संपूर्ण प्रखंड में चलाए गए जबकि विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडे बैनर भी हटा दिए गए प्रखंड विकास पदाधिकारी पूनम कुजूर ने बताया कि चुनाव आदर्श संहिता
संवाद सहयोगी, गिद्धौर : चुनाव आदर्श संहिता लागू होने के साथ ही प्रखंड प्रशासन ने शनिवार को अभियान चलाकर सरकार से संबंधित बैनर, पोस्टर व होडिग हटा दिया गया है। अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी पूनम कुजूर व थाना प्रभारी सुशील कुमार कर रहे थे। या अभियान संपूर्ण प्रखंड में चलाए गए जबकि विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडे बैनर भी हटा दिए गए प्रखंड विकास पदाधिकारी पूनम कुजूर ने बताया कि चुनाव आदर्श संहिता का उल्लंघन करने वाले को बक्सा नहीं जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से चुनाव आदर्श संहिता का पालन करने का आह्वान किया। अभियान में प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद नसीमुद्दीन अंसारी, सीताराम रजक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।