बैंड प्रतियोगिता को ले कस्तूरबा व रामेश्वरलाल स्कूल का चयन
[17/11, 3:01 श्च.द्व.] न्रून्हृ क्त्रन्हृन्: राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में कस्तूरबा व रामेश्वरलाल स्कूल का हुआ चयन फोटो- चतरा : स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल में शनिवार को जिला अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाध्यापक देवकुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से कुल पांच विद्या
चतरा : स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल में शनिवार को जिला अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाध्यापक देवकुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में जिले भर से कुल पांच विद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, इंदुमती टिबड़ेवाल विद्या मंदिर, डीएवी, नाजरेथ विद्या निकेतन व रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर का नाम शामिल है। प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय बैंड में भाग लेने के लिए कस्तूरबा गांधी व रामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्यालय का चयन किया गया। इनका चयन निर्णायक मंडली के द्वारा किया गया। निर्णायक मंडली में पवन कुमार ¨सह, अरुणा ¨सह एवं लूसिया तिर्की का नाम शामिल है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि चयनित दोनों स्कूलों के बच्चे 20 नवंबर को राज्य अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बताया कि यह प्रतियोगिता रांची के पैरेड मैदान में आयोजित किया गया है। मौके पर जिला समन्वयक सीमा श्रीवास्तव, श्यामकिशोर, सहायक शिक्षक सतीश लाल गुप्ता, मो. ह्यतुल्लाह समेत स्कूली बच्चें उपस्थित थे।