मां भद्रकाली मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, चतरा के बक्शा डैम में जल्द शुरू होगी बोटिंग; पहुंचीं 13 नावें
चतरा के इटखोरी स्थित बक्शा डैम में पर्यटकों को जल्द ही बोटिंग की सुविधा मिलेगी, जिसके लिए 13 नावें पहुंच ...और पढ़ें

बक्शा डैम में जल्द शुरू होगी बोटिंग सुविधा।
HighLights
बक्शा डैम में जल्द शुरू होगी बोटिंग सुविधा।
मां भद्रकाली मंदिर के श्रद्धालुओं को भी लाभ।
पंकज सिंह, इटखोरी (चतरा)। चतरा में स्थानीय बक्शा डैम में पर्यटकों को जल्द ही बोटिंग की सुविधा मिलने वाली है। बोटिंग के लिए 13 नाव डैम में पहुंच चुकी हैं। इनमें टू-सीटर और फोर-सीटर नाव शामिल हैं। पर्यटकों के लिए प्लेटफार्म तैयार करने का काम भी चल रहा है। वहीं मोटर बोट भी बहुत जल्द पहुंचने वाली है।
बक्शा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। बोटिंग शुरू होने के बाद इटखोरी के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी डैम में नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है।
बोटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए मोटर बोट उपलब्ध रहेगी। बोटिंग संचालन और श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्थानीय युवाओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी है।
इसके लिए युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला प्रशासन पर्यटन की दृष्टिकोण से इसे और विकसित करने का प्लान तैयार कर रहा है। बक्शा डैम में बोटिंग की सुविधा शुरू होने से मां भद्रकाली मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इटखोरी में एक और आकर्षण जुड़ जाएगा।
बक्शा डैम में बहुत जल्द बोटिंग शुरू हो जाएगी। 13 नाव पहुंच चुके हैं। व्यवस्था को सुचारू और अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। वोटिंग सिस्टम प्रारंभ हो जाने से पर्यटकों का आगमन प्रारंभ होगा।
-रवि आनंद, डीसी, चतरा।
