Move to Jagran APP

बकरीद व सोमवारी को ले शहर में किया फ्लैग मार्च

एसडीपीओ के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च फोटो- संवाद सूत्रचतरा सावन की अंतिम सोमवारी और बकरीद पर्व को शांति महौल में मनाए जाने को लेकर पुलिस गंभीर है। शनिवार की शाम सदर एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में काफी संख्या में जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च में शामिल जवानों ने शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी और बकरीद पर्व को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाली गई। उन्होंने लोगों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का निर्देश दिया। फ्लैग मार्च में सदर थाना प्रभारी के अलावा काफी संख्या में जवान शामिल थे। इस दौरार ब्रज वाहन के अलावा अन्य वाहनों भी फ्लैग मार्च में शामिल था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 06:36 AM (IST)
बकरीद व सोमवारी को ले शहर में किया फ्लैग मार्च
बकरीद व सोमवारी को ले शहर में किया फ्लैग मार्च

संवाद सूत्र,चतरा : सावन की अंतिम सोमवारी और बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क है। शनिवार की शाम सदर एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में काफी संख्या में जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च में शामिल जवानों ने शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण कर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी और बकरीद पर्व को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाली गई। उन्होंने लोगों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का निर्देश दिया। फ्लैग मार्च में सदर थाना प्रभारी के अलावा काफी संख्या में जवान शामिल थे। इस दौरान ब्रज वाहन के अलावा अन्य वाहनों भी फ्लैग मार्च में शामिल था।

loksabha election banner

===========

बकरीद पर्व को ले दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

संवाद सूत्र, मयूरहंड : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने को लेकर प्रखंड के संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा कर्मियों को प्रतियुक्त किया गया है। उनकी प्रतिनियुक्ति 12 अगस्त की सुबह से लेकर शाम तक रहेगी। प्रतिनियुक्ति का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया है। आदेश के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार व थाना प्रभारी अरविद गुप्ता विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। वही बन्हा गांव में दंडाधिकारी के रूप में बीसीओ अलेक्जेंडर करकेटा व अवर निरीक्षक रूपेश कुमार, चोरहा व हुसिया में कनीय अभियंता मनोज कुमार व एएसआई मुना प्रसाद,बेलखोरी में कनीय अभियंता प्रिस बक्शी व एस आई देवसुन्दर झा,परासी में कनीय अभियंता नितीश कुमार व एएसआई ललन सिंह,महेशा व मँझगावा में कनीय अभियंता गौतम कुमार व एएसआई जवाहर राम,नवादा में प्रखंड समन्वयक प्रमोद कुमार व कृष्ण कुमार सिंह,सेवाल में प्रखंड समन्वयक ललन महतो व एएसआई मुटरा पूर्ति का नाम शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.