दर्जनों लोगों ने थामा आजसू का दामन
पथलगड़ा : प्रखंड के दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रखंड अध्यक्ष लेखराज दांगी ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। पार्टी को हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। यही कारण है कि लोग दूसरे पार्टियों से निकलकर आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
पथलगड़ा : प्रखंड के दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रखंड अध्यक्ष लेखराज दांगी ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। पार्टी को हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। यही कारण है कि लोग दूसरे पार्टियों से निकलकर आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मो. महफूज, मो.अरसद, बादशाह खान, मो.मोजहिर, हाफिज, हैदर, जाबिर, परवेज, सोहेल, मउज्मिल, मासूक, मुमताज आदि का नाम शामिल है। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दांगी आदि उपस्थित थे।