अफीम तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
कान्हाचट्टी : राजपुर पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्
कान्हाचट्टी : राजपुर पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार अफीम तस्कर चलितर दांगी थाना क्षेत्र के गिद्धौर गांव निवासी सूरज दांगी का पुत्र है। उसे अफीम के साथ-साथ चरस और हीरोइन के अवैध कारोबार में भी संलिप्त पाया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि तस्करी के लिए उसने एक गिरोह बना रखा है। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से हुई है। राजपुर थाना में उसके खिलाफ पोस्ता की खेती और अफीम की तस्करी के दो-दो मामले दर्ज हैं। उन्हीं मामलों में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि करोड़ों का कारोबारी करने वाला अफीम तस्कर चलितर दांगी पोस्ता से निकलने वाला मादक पदार्थ को चरस बनाकर महानगरों के तस्करों को भेजता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में गाड़िया, सिकीद, अमकुदर आदि गांव में व्यापक पैमाने पर पोस्ता लगा रखा था और स्थानीय लोगों को दैनिक मजदूरी पर रखकर काम करवाया करता था।