धूमधाम से मनाया गया अचला सप्तमी
चतरा : शाकद्वीपीय ब्राह्मण समुदाय की ओर से बुधवार को शहर के हेरू नदी शिव मंदिर परिसर म
चतरा : शाकद्वीपीय ब्राह्मण समुदाय की ओर से बुधवार को शहर के हेरू नदी शिव मंदिर परिसर में अचला सप्तमी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। अचला सप्तमी को लेकर ब्राह्मणों के द्वारा आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ किया गया। इसके बाद आचार्य श्री राम शास्त्री व गंगाधर शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के बीच भगवान भास्कर का विधिवत पूजा व हवन कराया गया। हवन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के दौरान करुणा रस सिंधु परिवार की ओर से सामूहिक आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ किया गया। कार्यक्रम के दौरान धर्मगुरु हठयोगी बाबा, बाबा विनोद कुमार शास्त्री, श्रीराम शास्त्री व गंगाधर शास्त्री ने लोगों को शाकद्वीपीय ब्राह्मणों के इतिहास से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान यजमान की भूमिका अधिवक्ता प्रद्युम्न मिश्रा, भाजपा नेता भूपेंद्र मिश्रा व जितेंद्र पाठक ने निभाया। पूजा को लेकर आयोजकों द्वारा 12 कुंड का निर्माण किया गया था जिसमें सपत्नीक यजमानों ने आहुति डाली। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल मिश्र ब्रम्हदेव मिश्र निशांत शर्मा नितेश कुमार पाठक दीपक मिश्र व करुणा ¨सधु परिवार के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाया।