विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चतरा में पिकअप से खुलकर महिला पर गिरी मिक्सर मशीन, मौके पर ही मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Published: Sat, 17 Oct 2026 04:05 PM (IST)

चतरा के इटखोरी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला सुदामा देवी की मौके पर ही ...और पढ़ें

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

HighLights

  1. पिकअप से मिक्सर मशीन गिरने से महिला की मौत

  2. इटखोरी के बघमुंडी गांव के पास हुआ हादसा

  3. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा)। इटखोरी थाना क्षेत्र के बघमुंडी गांव के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान राधिका साव की पत्नी सुदामा देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हजारीबाग से इटखोरी की ओर एक पिकअप वाहन के पीछे लोहे के रॉड से बांधकर छत ढलाई की मिक्सर मशीन लाई जा रही थी। बघमुंडी के पास पहुंचते ही अचानक रॉड टूट गई। इससे मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी सुदामा देवी पर जा गिरी। 

महिला की घटनास्थल पर ही मौत

हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

WhatsApp Image 2026-10-17 at 3.47.23 PM

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। बाद में थाना प्रभारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि के प्रयास से ग्रामीणों को समझाया गया और जाम हटाया गया। इसके बाद मार्ग पर आवाजाही सामान्य हुई।

लापरवाही के कारण बार-बार हो रहे सड़क हादसे 

परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में प्रशासन की लापरवाही के कारण बार-बार सड़क हादसे हो रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव बना रहा, लेकिन पुलिस और जनप्रतिनिधि के संपर्क के बाद स्थिति नियंत्रित हो गई।

यह भी पढ़ें- झारखंड के सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत! 2027-28 से तीन साल की विकास योजना बनाने का निर्देश