Move to Jagran APP

नागेश्वरी देवी हत्याकांड के नामजद एक माओवादी गिरफ्तार

संवाद सूत्र पत्थलगडा(चतरा) पत्थलगडा थाना पुलिस ने एक युवक को माओवादी समर्थक व रेकी करने के

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:48 PM (IST)
नागेश्वरी देवी हत्याकांड के नामजद एक माओवादी गिरफ्तार
नागेश्वरी देवी हत्याकांड के नामजद एक माओवादी गिरफ्तार

संवाद सूत्र पत्थलगडा(चतरा) : पत्थलगडा थाना पुलिस ने एक युवक को माओवादी समर्थक व रेकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के कोरांबे मुढ़ेसा के मोती गंझू को माओवादियों के लिए काम करने व ललकीमाटी में नागेश्वरी देवी हत्याकांड में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि 19 अक्टूबर को ललकीमाटी में माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में नागेश्वरी देवी की हत्या कर दी थी। थाना कांड संख्या 51/20 में मोती गंझू प्राथमिक अभियुक्त है। वह नक्सली कारू यादव के लिए काम करता था। वह कई दिनों से नागेश्वरी की रेकी कर सूचना को नक्सलियों को दे रहा था। नागेश्वरी देवी हत्याकांड में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। माओवादी समर्थक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

loksabha election banner

संवाद सहयोगी,गिद्धौर (चतरा) : थाना क्षेत्र के ब्रह्नपुर मोड़ से पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के एक समर्थक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी प्रयाग दांगी थाना क्षेत्र के सिन्दुआरीकला गांव निवासी स्व. रामसहाय महतो का पुत्र है। बताया गया कि प्रयाग दांगी भाकपा माओवादी संगठन का समर्थक है। गिरफ्तार प्रयाग के पास से पुलिस ने नारा लिखा हुआ भाकपा माओवादी का पोस्टर बरामद किया है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ब्रह्णपुर मोड़ गश्ती पर गई हुई थी। इसी क्रम में प्रयाग दांगी को गिरफ्तार किया गया। प्रयाग दांगी के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर गिरफ्तार आरोपी के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाया है। परिजनों ने बताया कि प्रयाग दांगी सड़क निर्माण में ट्रैक्टर चलाने के साथ-साथ मजदूर का काम करता था। परिजनों ने मामले को जांच करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.